breaking post New

शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में.. हाथ से हाथ जोड़ो अभियान बूथ से बूथ स्तर पर जारी।

इंडिया क्राइम न्यूज़
 
मुंगेली-- कांग्रेस नेता राहुल गांधी 3500 किलोमीटर की ऐतिहासिक भारत जोड़ो पदयात्रा पूरी कर लिए है इस यात्रा को और विस्तारित रूप देने तथा,जिन उद्देश्यों को लेकर भारत जोड़ो पदयात्रा की गई उन उद्देश्यों और विचारों को जन जन तक पहुंचाने तथा संप्रदायिकता, कट्टरता, सामाजिक असमानता, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ जन जागरण करने हेतु छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम के निर्देशानुसार 26 जनवरी से 26 मार्च तक हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा कार्यक्रम किया जाना है।
 
इसी क्रम में प्रत्येक शहर कांग्रेस कमेटी मुंगेली द्वारा हर बुथ में हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा किया जा रहा है, आज का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शहर पर्यवेक्षक रोहित शुक्ला एवं शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा के नेतृत्व में पदयात्रा शहर कांग्रेस कार्यालय पुल पारा के पास से शुरू होकर भाटापारा सोनारपाड़ा गांधीवार्ड गोल बाजार,, चूड़ी लाइन बड़ा बाजार सुभाष वार्ड गर्ल्स स्कूल रोड कुम्हारपारा होते हुए सड़कों एवं गलियों में घूमकर हाथ से हाथ जोड़ो नफरत छोड़ो भारत जोड़ो प्रचार प्रसार किया गया उक्त कार्यक्रम में मंडी अध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्री, सेवादल जिला अध्यक्ष दिलीप बंजारा वरिष्ठ नेता रूपलाल कोसले,जिला उपाध्यक्ष गण मंजू शर्मा,,देवेंद्र वैष्णव ,पूर्व जिला महिला अध्यक्ष ललिता सोनी पार्षद संजय सिंह ठाकुर जीवनदीप समिति सदस्य दीपक गुप्ता, उपाध्यक्ष जय सोनी सचिव मकबूल खान, कोषाध्यक्ष मनोज सोनकर,सचिव निधि परिहार ,सं महामंत्री रोहनी यादव,, बृजेश सिंह, युवा नेता लकी गर्ग राजा माणिक, अश्वनी राय, असंगठित मजदूर जिलाध्यक्ष,नौशाद खान अरविंद बंजारा, इंद्रजीत कुर्रे नावेद रजा, राजू यादव एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Get Loan

Comments