कुछ लोगो ने कोटा बिलासपुर मुख्य मार्ग में ..युवक पर चाकू से किये ताबड़तोड़ हमला..पेट की अंतड़ियाँ निकली बाहर..हमलावर फरार।
इंडिया क्राइम न्यूज़
कोटा-बिलासपुर- करगीरोड कोटा में थाना से महज एक किमी दूर में कोटा बिलासपुर, मुख्य मार्ग सीवी रमन बिस्वबिद्यालय, स्थित पोस्ट ऑफिस, के पहले जंहा दिन भर लोगो का बाहनों का आना जाना लगा रहता है ऐसे मुख्य मार्ग पर
दिनदहाड़े कुछ अराजक लोगो ने एक युवक को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया लोग तमाशबीन बने देखते रहे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटा बिलासपुर मुख्य मार्ग पर बिलासपुर पेंडारी निवासी दीपांशु साहू पिता संतोष साहू उम्र लगभग 21 वर्ष को कुछ अज्ञात लोगों ने दिन में जब इस रोड में भीड़ रहती तभी चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया हमला जानलेवा था पेट की अंतड़ियाँ बाहर निकल गई। लोगो का कहना है कि हमला वारों के साथ लड़कियाँ भी थीं।
घायल अवस्था मे दीपांशु साहू को कोटा स्वास्थ केंद्र कोटा लाया गया लड़के की हालत गंभीर एवम नाजुक देखकर उसे तत्काल सिम्स हॉस्पिटल बिलासपुर रिफर कर दिया गया।
सूचना मिलने पर कोटा पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले को बिबेचना में लिया। कोटा भी इस समय अपराध का गढ़ बनते जा रहा है। पुलिस का सूचना तंत्र इन अपराधियों तक पहुँचने, सुराग खोजने में पूर्ण रूप से सफलता नही पा रहा है।
जबकी इस मार्ग में घटना स्थल से कुछ ही दूर में सीबीरामन बिश्वबिद्यालय है ,यंही पर पोस्ट ऑफिस है, बी ओ आई बैंक भी है जंहा छात्र पढ़ने जाते है और पोस्ट ऑफिस में बैंक में लोग महिलाएं बृद्ध पुरुष महिला पैसा जमा करने निकालने जाते है सहर का यह बाहरी इलाका है यंहा सुरक्षा के कोई इंतजाम नही है, यंही पास में ही पेट्रोल पम्प है और एक मशहूर होटल 24 कैरेट है जंहा शादी विवाह जैसे बड़े फंक्शन होते है। अब आप कल्पना करें जब दिन में यंहा आदमी सुरक्षित नही है,जानलेवा हमला हो रहा है तो,छात्रों छात्राओं, पैसा जमा करने, निकाल कर लाने वाले लोग कैसे सुरक्षित रह पाएंगे। होटल में रात को शादी के समय महिलाये जेवर पहन कर आती जाती है क्या यह स्थान इन सब के लिए सुरक्षित माना जा सकता है? इस घटना से नागरिक,ब्यवसाई महिलाएं भयभीत है।
लोगों का कहना है कि अपराधियों को पुलिस का खौफ नही रहा। पुलिस जाँच में घटना की सत्यता सामने आएगी,


Comments