breaking post New

राजकुमार कोरी .. छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ कोटा के बनाए गए अध्यक्ष...निवर्तमान अध्यक्ष तिवारी बनाये गए जिला संगठन सचिव।

 इंडिया क्राइम न्यूज़ 

कोटा, बिलासपुर- जिला शाखा बिलासपुर के शासकीय कार्यालय में संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री जी.आर चंद्रा जिला अध्यक्ष श्री रामकुमार यादव,जिला सचिव श्री किशोर शर्मा,उपाध्यक्ष श्रीमती मधुसूद, प्रांतीय सचिव मदीना बंजारे, शीलू कुमार,अशोक सिंह,
देवनारायण, शत्रुघ्न पांडे,सुनील कुमार कवर्ध,अजय कुमार साहू के उपस्थिति में जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव जी ने कोटा तहसील के अध्यक्ष के रूप में राजकुमार को अध्यक्ष नियुक्त किया और पूर्व अध्यक्ष आनंद तिवारी को जिला संगठन सचिव के पद पर नियुक्त किया गया,

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जी.आर.चंद्रा जी ने नव नियुक्त अध्यक्ष को अपना आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्रदान किया साथ ही जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव जी ने भी बधाई व शुभकामना दी,आज के इस कार्यक्रम को नवनयुक्त तहसील अध्यक्ष कोरी ने भी सभा को संबोधित कर कहा कि संगठन के द्वारा आज मुझे बहुत बड़ी जवाबदारी सौंपी है संगठन के अपेक्षा और विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा सदैव कर्मचारी हित में अपनी आवाज को अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा।

Get Loan

Comments