तमन्ना झारिया की नियुक्ति से.. जिले में संगठन को मिलेगी मजबूती।
इंडिया क्राइम न्यूज़
कवर्धा - नागरिक सुरक्षा सेवा समिति की संगठन की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह जी ने कवर्धा के महिला जिला अध्यक्ष के पद पर सुश्री तमन्ना झारिया को नियुक्त किया। तमन्ना झारिया के नियुक्त से महिला संगठन को जिले में बहुत मजबूती मिलेगी।
नियुक्ति के बाद तमन्ना झारिया ने कहा कि संगठन के सभी नियमो का पालन करते हुए, संगठन को संगठित कर विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा । महिलाओं का सम्मान देंगे तथा प्रोत्साहित करेंगे । तमन्ना झरिया ने कहा कि जो मुझे जिम्मेदारी गई है उसका सम्मान पूर्वक निर्वाहन करूंगी और संगठन के सिद्धांतो के अनुरूप कार्य करूंगी ।
Comments