breaking post New

डाक विभाग बिलासपुर द्वारा.. राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस के अवसर पर.. चिकित्सकों का आभार ब्यक्त किया गया।

 इंडिया क्राइम न्यूज़ 
बिलासपुर--  1 जुलाई 2024 को  राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के विशेष अवसर पर भारतीय डाक विभाग के बिलासपुर संभाग के द्वारा विभिन्न स्तर पर शहरी एवं सुदूर ग्रामीण में अपनी निरन्तर सेवाऐं दे रहे चिकित्सकों को धन्यवाद एवं आभार प्रेषित किया गया।

 इसी क्रम में जन स्वास्थ्य सहयोग अस्पताल गनियारी में देश विदेश से आकर निःशुल्क सेवाए देने वाले चिकित्सकों एवं डॉक्टर होतचंदानी का आभार एवं धन्यवाद किया गया साथ ही प्रधान डाकघर बिलासपुर में डॉक्टर बी आर होतचंदानी मेडिशिन स्पेशलिस्ट के द्वारा सराहनीय प्रयास के तहत समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जीवन के महत्त्व से अवगत कराते हुऐ शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को भी बहुत ही रोचक ढंग से आज के खास दिन पर बताया गया।

 उक्त खास अवसर पर अधीक्षक डाकघर श्री विनय प्रसाद जी के अलावा अन्य अधिकारीगण एवं भारी संख्या में कर्मचारियों की उपस्थिति थी। उक्त जानकारी श्रीमती सुनीता द्विवेदी जनसमपर्क निरीक्षक प्रधान डाकघर बिलासपुर के द्वारा दी गई।
Get Loan

Comments