breaking post New

चोरों के हौसले बुलंद..मेन रोड कोटा, रात में घर के सामने से.. बुलेट गाड़ी को चोर ले उड़े..पुलिस अपराध दर्ज कर पतासाजी में लगी।

चोरी की घटनाएं कोटा में बिगत दिनों भी हुई ..पर अभी तक चोर नही चढ़े पुलिस के हत्थे।

 इंडिया क्राइम न्यूज़ 

कोटा बिलासपुर-- करगी रोड कोटा से कल 14/04/24 की दरम्यानी रात तिरुपति मेडिकल स्टोर के संचालक सोमदत्त गुप्ता की बुलेट रात को चोरों ने चोरी कर ले गए।

सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि कुछ लोग बुलेट गाड़ी को ताला तोड़ कर नाका चौक होते हुए गोबरीपाट की तरफ ढेलते हुए ले गए। 15/04/24 की सुबह उठने के बाद जब देखे तो मोटर साइकिल नही थी तब आस पास पूछतांछ करते हुए सीसीटीवी के फुटेज देखे गए।

प्रार्थी द्वारा कोटा थाना पहुँच कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई, पुलिस जांच कर रही है। चोरियां पुलिस के लिए चुनौती बनती जा रही है।बिगत दिनों पुरानी बस्ती में भी चोरी हुई, घर के सामने से मोटर साइकिल की चोरी हुई,आखिर ये शातिर चोर पुलिस के हत्थे चढ़ते क्यों नहीं।
Get Loan

Comments