breaking post New

आज 8 अक्टूबर से.. करगीरोड कोटा में सारनाथ,और चिरमिरी.. दो ट्रेनों के पुनः स्टॉपेज की मिली अनुमति..सांसद अरुण साव नें हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ।

कोरोना के समय से करगीरोड में गाड़ियों का बंद हुआ था स्टॉपेज।
जन आंदोलन के बाद से रेलवे ने सुरु किया स्टॉपेज की प्रक्रिया।


 इंडिया क्राइम न्यूज़ 

कोटा-- करगीरोड कोटा की बीरानी धीरे धीरे दूर होती दिख रही है, आज आठ अक्टूबर को बिलासपुर सांसद अरुण साव जी ने करगी रोड रेल्वे स्टेशन में सारनाथ एक्सप्रेस और चिरमिरी एक्सप्रेस के  करगीरोड स्टेशन में पुनः स्टापेज को लेकर हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ उद्घाटन।

करगीरोड में कोरोना से पहले सभी ट्रेनें रुकती थी, फिर कोरोना के समय भारत मे ट्रेनों को बंद कर दिया गया। उसके बाद ट्रेनें सुरु हुई पर करगीरोड रेलवे स्टेशन में ट्रेनों के स्टापेज को बंद कर दिया गया था, जिससे इधर की जनता को बहुत परेशानी होती थी, इसके लिए जन आंदोलन भी हुआ, लोगों के ऊपर रेलवे ने अपराध भी दर्ज किया जिसमें कोटा के कुछ लड़के आज भी पेशी दौड़ रहे है।

पर जन आंदोलन के बाद से और सांसद श्री अरुणसाव जी के लगातार प्रयासों के बाद पूर्व में दो ट्रेनों को करगिरोड स्टेसन में रोका गया था। और अब आज 8 अक्टूबर से दुर्ग से छपरा चलने वाली सारनाथ एक्सप्रेस और बिलासपुर चिरमिरी एक्सप्रेस को करगीरोड कोटा में स्टापेज दिया गया। इससे क्षेत्र की जनता में काफी खुसी देखी जा रही है। और कोटा स्टेशन की बीरानी धीरे धीरे खत्म हो जाएगी। फिर से चहल पहल सुरु हो जाएगी।

साथ ही क्षेत्र की जनता सरकार और सांसद महोदय से अपील करती है कि जो दो ट्रेन दुर्ग से चलकर भोपाल जानेवाली अमरकंटक एक्सप्रेस और पूरी से निजामुद्दीन उत्कल एक्सप्रे के करगी रोड में स्टापेज के लिए केंद्र सरकार और रेल्वेबोर्ड, रेलमंत्रालय से मिलकर  इनके भी स्टापेज के लिए प्रयास करे। साथ ही जिन कोटा के लड़कों के ऊपर रेलवे ने अपराध दर्ज किया है इसको भी हल कराने की दिशा में  प्रयास करें।
 
सांसद श्री अरुनसाव जी के सराहनीय प्रयासों को हमेशा जनता याद रखेगी।
Get Loan

Comments