breaking post New

काँकेर के वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी कमल शुक्ला पर थाने के अन्दर और बाहर हुए प्राणघातक हमले की बिलासपुर पत्रकार साथी घोर निन्दा करते हुये प्रशासन से आरोपियों पर कड़ी कार्यवाई की मांग करते है।

काँकेर के वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी कमल शुक्ला पर थाने के अन्दर और बाहर हुए प्राणघातक हमले की बिलासपुर पत्रकार साथी घोर निन्दा करते हुये प्रशासन से आरोपियों पर कड़ी कार्यवाई की मांग करते है।
 *आर डी गुप्ता*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*

01/10/2020

बिलासपुर--- लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ पर पुलिस की मौजूदगी में जिस तरह से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्राणघातक हमला किया है उससे लोकतन्त्र खतरे में नजर आने लगा है।

कांकेर के वरिष्ठ पत्रकार कमल शुक्ला एक शिकायत के सिलसिले में एक पत्रकार साथी की मदद करने थाने गये हुये थे। वहां उनके पहुँचते ही कुछ कांग्रेस के कार्यकर्ता, पदाधिकारी मौजूद थे और उन्होंने विवाद करते हुऐ पुलिस के सामने मारपीट की, रोड में भी जानलेवा हमला किया।

 यह पत्रकार जगत के लिए बहुत दुखद घटना है सभी को मिलकर पत्रकारों की अस्मिता की लड़ाई लड़नी होगी।

बिलासपुर के  वरिष्ठ पत्रकार देवदत्त तिवारी,आर डी गुप्ता, टी पी गोस्वामी,मनीष शर्मा, विनय मिश्रा, राजेन्द्र यादव,सतेंद्र बर्मा, शिव तिवारी, उमाकान्त मिश्र, प्रकाश अग्रवाल, सुनील शर्मा, विकाश दीप, विक्की, अंजली शर्मा, प्रतीक मिश्र, ने इस घटना की निन्दा करते हुए, प्रदेश के मुख्यमंत्री और महामहिम राज्यपाल जी से मांग करते है कि दोषियों के ऊपर उचित कार्यवाही की जाये, सिर्फ खाना पूर्ति नही।
Get Loan

Comments