breaking post New

भारतीय डाक विभाग द्वारा अखिल भारतीय ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन।

भारतीय डाक विभाग द्वारा अखिल भारतीय ढाई आखर पत्र लेखन अभियान प्रतियोगिता 2025-26 पुरस्कार जीतने का सुनहरा मौका।
 इंडिया क्राइम न्यूज़ 
प्रशांत गुप्ता
15/10/25


बिलासपुर- भारतीय डाक विभाग अखिल भारतीय ढाई आखर पत्र लेखन अभियान वर्ष 2025-26 के तहत पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन 08 सितंबर 2025 से 08 दिसंबर 2025 तक किया जा रहा है।

इस वर्ष प्रतियोगिता का विषय ("Letter to My Role Model") निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता सभी आयु वर्ग के लिये रखी गयी है। जिसमें 18 वर्ष तक तथा 18 वर्ष से अधिक आयु की दो श्रेणियां रखी गयी है। उपरोक्त दोनो श्रेणियों में अंतर्देशिय पत्र अधिकतम (500 शब्दों में) एवं ( लिफाफा अधिकतम 1000 शब्दों में) की दो उपश्रेणियां रखी गयी हैं। हस्तलिखित, पत्र या अंर्तदेशीय पत्र, अंग्रेजी / हिन्दी में कार्यालय अधीक्षक डाकघर बिलासपुर के पते पर डाक के माध्यम से भेजा जा सकता है। पत्र में प्रतिभागी को उम्र के संबंध में स्वहस्ताक्षरित प्रमाण पत्र देना होगा कि मेरी आयु 18 वर्ष से कम । अधिक है। प्रतियोगिता के नियमानुसार परिमंडल से प्रत्येक उप श्रेणी के सर्वश्रेष्ठ तीन प्रविष्टियों को कमशः 25 हजार रूपये, 10 हजार रूपये, एवं 5 हजार रूपये से पुरस्कृत किया जायेगा एवं चयनित प्रविष्टियों को अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु डाक निदेशालय नयी दिल्ली भेजा जायेगा। निदेशालय नई दिल्ली द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर प्रत्येक उपश्रेणी में चयनित सर्वश्रेष्ठ तीन प्रविष्ठियों को कमशः 50 हजार रूपये, 25 हजार रूपये, एवं 10 हजार रूपये से सम्मानित किया जायेगा। पत्र लेटर बाक्स मे पोस्ट करने की अंतिम तिथी 08 दिसंबर 2025 है। इसके बाद पोस्ट किये गये पत्रों पर विचार नहीं किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिये नजदीकी डाकघर में अथवा संभागीय कार्यालय बिलासपुर में संपर्क किया जा सकता है।
Get Loan

Comments