breaking post New

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के तहत कर्मचारियों ने.. कोटा तहसीलदार प्रांजल मिश्रा को.. चार सूत्रीय मांगों को लेकर सौंप ज्ञापन।

लोक सभा चुनाव से पहले.. मांगे पूरी करने का.. आग्रह किया राज्य शासन से।

 इंडिया क्राइम न्यूज़ 

कोटा,बिलासपुर-- छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के तहत कर्मचारियों  के आज अपनी चार सूत्रीय मांगों को ले कर मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय जी और मुख्य सचिव छ ग साशन के नाम से कोटा में तहसीलदार श्री प्रांजल मिश्रा को ज्ञापन दिया,ज्ञापन में लोक सभा चुनाव से पहले आचार संहिता लगने के पूर्व मांगो को पूरा करने का आग्रह किया है।

फेडरेशन की मांगे निम्नवत हैं--
1-प्रदेश के कर्मचारियों के लिए मोदी जी की गारंटी के अनुसार केंद्र के समान चार प्रतिशत महगाई भत्ता देय तिथि से दिया जाय।
2-  जुलाई 2019 से समय समय पर देय महगाई भत्ता की लम्बित एरियर्स राशि का समायोजन जीपीएफ खाते में किया जाय।
3- बेतन विसंगति एवम अन्य मुद्दों के लिए गठित पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट को सार्बजनिक किया जाय।
4- सातवें बेतन मान के एरियर्स की अंतिम किश्त का भुगतान तुरंत किया जाय।
इन्ही मुद्दों के तहत पिछली 11 फरवरी को संघ की बैठक में शासन के सुस्त रवैये को देखते हुए ध्यान आकृष्ट कराने के लिए ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया था।

Get Loan

Comments