breaking post New

*इंजीनियर लड़की ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या, अपने दोस्त को बीडियो काल कर दिखाया। आत्महत्या का कारण अज्ञात, जाँच में लगी पुलिस।*

*इंजीनियर लड़की ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या, अपने दोस्त को बीडियो काल कर दिखाया। आत्महत्या का कारण अज्ञात, जाँच में लगी पुलिस।*

*इंडिया क्राइम न्यूज़*

*बिलासपुर- तनाव चिंता या फिर कोई परेशानी या अन्य कोई कारण जो भी हो एक होनहार जिंदगी फाँसी के फंदे को गले से लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर बैठी। परिवार माता पिता की भी चिंता नही आई ऐसा घातक कदम उठाते,तो जरूर कोई बड़ी वजह रही होगी यह तो जांच में ही सामने आएगा। जल संसाधन विभाग में पदस्थ सब इंजीनियर लड़की ने अपने कमरे में लगभग आधी रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले उसने अपने बचपन व स्कूल के दोस्त को  वीडियो कॉल किया और उसके देखते ही देखते वह फांसी के फंदे पर झूल गई।*

*दोस्त लड़की को बार-बार खुदकशी करने के लिए मना करता रहा, लेकिन वह नहीं मानी। जानकारी के अनुसार  घटना सकरी थाना क्षेत्र के सिंचाई कॉलोनी की है। लड़की और उसका परिवार  जांजगीर-चांपा जिले के हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम कैथा की रहने वाली शशि टंडन 30  वर्ष पुत्री बलिराम टंडन जल संसाधन विभाग के सकरी डिवीजन में सब इंजीनियर के पद पर कार्यरत थीं। वह सकरी स्थित सिंचाई कॉलोनी में अकेली रहती थी। परिवार के सदस्य गृह ग्राम में रहते हैं।*

*गुरुवार की रात लगभग 12.00 बजे शशि ने अपने स्कूल के दोस्त विजय कुमार साहू को मोबाइल से वीडियो कॉल किया, तब उसके गले में फंदा लगा हुआ था। युवती आत्महत्या कर दुनिया से जाने की बात कह रही थी। विजय उस समय मध्यप्रदेश के सिंगरौली से परिवार सहित मल्हार लौट रहा था। इस दौरान विजय के परिवार वालों ने भी शशि को खुदकशी करने से मना करते रहे। फिर भी वह नहीं मानी,फंदे पर लटक गई।*

*तुरंत विजय ने उसके परिजन सहित पुलिस को कॉल कर घटना की जानकारी दी। जब तक पुलिस व परिजन सिंचाई कॉलोनी स्थित उसके कमरे में पहुंचे, तब तक युवती फंदे से झूल चुकी थी। उसकी मौत हो चुकी थी।*

*अभी तक की जांच में युवती के खुदकुशी करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने घटनास्थल से युवती के दो मोबाइल जब्त किए हैं। एडिशनल एस पी उमेश कश्यप ने बताया कि युवती के मोबाइल को जांच के लिए साइबर सेल भेजा जा रहा है। इसमें युवती के कॉल डिटेल्स खंगालने के बाद परिजन का भी बयान दर्ज किया जाएगा। मोबाइल कॉल डिटेल्स के जरिए सब इंजीनियर लड़की के मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस व साइबर सेल लगे हुए है।*

*पुलिस से घरवालों ने बताया कि रात में 8 से 10 बजे के बीच शशि ने उनसे बातचीत की थी। तब उन्हें बिल्कुल नहीं लगा था कि वह किसी तनाव में है। उन्हें शशि के आत्महत्या जैसे आत्मघाती कदम पर भरोसा ही नहीं हो रहा है। बातचीत के दौरान भी वह सामान्य थी चिंतित नही लग रही थी।*

*विजय कुमार साहू ने पुलिस को बयान में  बताया कि उसके पिता मध्यप्रदेश के सिंगरौली के कॉलरी एरिया में नौकरी करते हैं। शशि के पिता बलिराम भी कॉलरी में नौकरी करते थे। अब वे रिटायर हो गए हैं। घर में माता पिता और 3 भाई में एक बहेन थी। दोनों परिवार सिंगरौली की एक कॉलोनी में रहते थे। इसके चलते विजय व शशि में दोस्ती हो गई थी। स्कूल से ही दोनों साथ पढ़े लिखे हैं। इसलिए वह हर बात मुझको बताया करती थी।*

Get Loan

Comments