*पत्रकार से अभद्रता के मामले में कोटा के पत्रकारों ने शिक्षक के खिलाफ जाँच कर कार्यवाई करने के लिए बीईओ को दिया ज्ञापन।*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*कोटा प्रेस क्लब ने थाना प्रभारी कोटा को भी उचित कार्यवाई के लिए दीया लिखित शिकायत पत्र।*
*बिलासपुर--- करगी रोड कोटा के पत्रकार रामनारायण यादव उर्फ नन्दू और विकास तिवारी समाचार संकलन के लिए गए वँहा एक शिक्षक पवन दुवे ने जानकारी मांगने पर पत्रकार रामनारायण यादव से दुर्ब्योहार करते हुये मोबाइल छीन लिया और धमकी देते हुए वँहा से चल गया,*
*पूरा मामला इस प्रकार है कोटा थाना अंतर्गत बेलगहना चौकी के ग्राम करही कछार के आश्रित ग्राम बैगापरा के स्कूल डोंगरी पारा से संबंधित है। यँहा 15 अगस्त के दिन पौधा रोपण के लिए एक एनजीओ डोंगरी पारा स्कूल के बच्चों को पौधा रोपण के लिए ले गए बच्चे नास्ता के लालच में चले गए।*
*परिवहन एक ट्रैक्टर से किया गया था जिसमे ट्रैक्टर पलटने से दब कर एक बच्चे की मौत हो गई और कुछ घायल हो गए,जैसे ही इसकी सूचना मीडिया को मिली तो पत्रकार हकीकत जानने समाचार संकलन के लिए उस स्थान पर पहुँचे, वँहा जानकारी मांगने पर एक शिक्षक पवन दुबे इतने नाराज हो गए कि पत्रकार के साथ अभद्रता करते हुए मोबाइल छीन लिया और बेलगहना धमकी देते हुए चला गया कि इस तरह के पत्रकार मेरा कुछ नही कर सकते पत्रकार ने जब इस बात को पुलिस से बताया तब जा कर उस शिक्षक ने मोबाइल भेजा लेकिन सब कुछ डिलिट कर के।*
*पत्रकार के दुर्बोयहार को लेकर कोटा प्रेस क्लब के पत्रकार गण कोटा बीईओ को और कोटा थाना प्रभारी को शिकायत पत्र देकर ऐसे उदण्ड शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की मांग की है।*
*लेकिन प्रसाशन मौन नजर आ रहा है 15 अगस्त के दिन किसके परमीशन से डोंगरीपारा स्कूल के बच्चे पौधरोपण में गये छात्र की जान तो गई पर उसकी मृत्यु का जिम्मेदार कौन है, क्या इस बच्चे की मौत के जिम्मेदार लोगों को दण्ड मिलेगा ?यह गम्भीर सवाल है। जिसके जबाब उन जिम्मेदार अधिकारियों के पास है जो जाँच करेंगे।*

Comments