इंडिया क्राइम न्यूज़
बिलासपुर-- होली की खुशी मातम में बदल गई अनहोनी घटना- गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में दो बच्चों की एनीकट में डूबने से मौत हो गई है। दोनों बच्चे होली खेलने के बाद नहाने के लिए एनीकट गए हुए थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के गौरेला थाना के ग्राम सतोकपुर का है। दोनों बच्चे होली खेलने के बाद नहाने के लिए गांव के पास जंगल में बने एनीकट में नहाने गए हुए थे। जहां नहाते वक्त एनीकट में डूबने से दोनों बच्चों की मौत हो गई। गांव वालों की मदद से इन बच्चों के शवों को एनीकट से बाहर निकाला गया।
मृतक बच्चे लालपुर के रहने वाले हैं और दोनों को नाम निखिल और राहुल बताया जा रहा है। गौरेला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले में जाँच सुरु की।
होली जैसेत्यौहारों में रंग खेलने के बाद नहाने के लिए नदी तालाब डैम में बच्चे जाते है खेलते नहाते समय डूबने से मौत की घटनाएं खुसी को शोक में बदल देती है। परिजनों को सावधान रहने की जरूरत है।
Comments