इंडिया क्राइम न्यूज़
कोरबा/पाली:- पाली थानांतर्गत कक्षा सातवी में अध्यनरत ग्रामीण क्षेत्र का एक 13 वर्षीय बालक अचानक लापता हो गया है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन पश्चात मां ने उसके पुत्र को किसी अज्ञात द्वारा बहला- फुसलाकर ले जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दे दी है।
अपनी मायके ग्राम उड़ता में निवासरत 33 वर्षीय महिला सविता मरार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि ग्राम साँकर, थाना अकलतरा, जांजगीर जिला निवासी ईतवारी मरार के साथ सामाजिक रीति- रिवाज के साथ वर्ष 2008 में उसकी शादी हुई थी, जहां शादी पश्चात पति द्वारा आए दिन उसे शारीरिक, मानसिक यातना दिया जाता था। वर्ष 2009 में उसने एक पुत्र को जन्म दिया और पुत्र जब 15 दिन का था तब पति ने मारपीट कर उसे नवजात सहित घर से निकाल दिया। तब से लेकर वह अपने मायके में रहकर रोजी मजदूरी करते हुए अपना व अपने पुत्र का पालन पोषण करते आ रही है। वर्तमान में उसका पुत्र शिवा मरार 13 वर्ष का है तथा कक्षा 7वी का छात्र है, जो 22 दिसंबर गुरुवार की रात से अचानक लापता हो गया है। परिजनों द्वारा जिसके काफी खोजबीन पश्चात 25 दिसंबर को मां सविता ने थाना पहुँचकर किसी अज्ञात द्वारा उसके पुत्र को बहला- फुसलाकर कहीं अन्यंत्र ले जाने की आशंका जताते हुए पुलिस में तहरीर दी है, जिस पर तत्काल धारा 363 भादवि के तहत केस दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है।
Comments