कोटा में जगह जगह हुआ संतों की पदयात्रा का भब्य स्वागत..उतारी गई आरती..सनातन धर्म के रक्षार्थ यात्रा प्रदेश के सभी जिलों में जाएगी।
इंडिया क्राइम न्यूज़
बिलासपुर-- छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से भ्रमण करते हुए संत धर्म पद यात्रा आज कोटा पहुँची जंहा राममंदिर चौक पड़ाव पारा में नगर केलोगों ने भब्य स्वागत किया, इसके बाद संतों की पदयात्रा नगर में भ्रमण की और सभी चौक चौराहों पर पुष्पांजलि, पुष्प मालाओं से स्वागत कर आरती उतारी गई, सभी के घरों में दिए जगमगा रहे थे, फिर चंडी माता चौक होते हुए अग्रसेन भवन में धर्म सभा का विशाल आयोजन हुआ, यंहा से संतो ने सनातन धर्म की रक्षा के लिए हिंदुत्व, के उत्थान के लिए संतों ने हुंकार भरी, संतों ने कहा कि हुन्दुत्व और सनातन धर्म कभी पतित नही हो सकता क्योंकि हमारे साथ पतित पावन श्री राम है। धर्म जागरण संत यात्रा में आज कोटा नगर के भाजपा नेता और नगर के सभी हिंदुत्व एवम सनातन धर्म प्रेम बड़ी संख्या में शामिल रहे।


छत्तीसगढ़ में बढ़ते धर्मांतरण को रोकने के लिए एवं हिंदू राष्ट्र का अलख जगाने परम पूज्य संतों की पदयात्रा प्रारंभ हो चुकी है छत्तीसगढ़ के 4 शक्तिपीठ मां बमलेश्वरी से महंत सर्वेश्वर दास, मां दंतेश्वरी से त्रिवेणी दास, मां महामाया से परमात्मानंद स्वामी और मां चंद्रहासिनी से पंडित राकेश महाराज जी पदयात्रा प्रारंभ कर चुके हैं लगातार यात्रा आगे बढ़ते जा रही है । और बड़े सौभाग्य की बात है इस पदयात्रा के माध्यम से मां महामाया से परमात्मानंद स्वामी जी का पदार्पण हमारे कोटेश्वर धाम के पावन धरा में दिनांक 10-मार्च-2023 को हुआं जिनका सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करगी रोड कोटा एवं सरस्वती शिशु बाल कल्याण समिति करगी रोड कोटा के द्वारा स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष वेंकट लाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राम सजीवन गुप्ता, सचिव अजय अग्रवाल, सह सचिव संतोष जायसवाल, संस्थापक सदस्य मनजीत सिंह पवार, संतोष दुबे सरस्वती महाविद्यालय कोनी के सचिव संतोष तिवारी एवं विद्यालय के प्राचार्य बाबूलाल साहू तथा समस्त आचार्य गण उपस्थित थे।


Comments