breaking post New

कोटा की सड़कों में बन गए है बड़े बड़े गड्ढे.. प्रसाशन नही दे रहा ध्यान..किसी भी दिन हो सकती है जानलेवा दुर्घटना।

बरसात में पानी के कारण नही दिखते गड्ढे..दोपहिया बाहन चालक आये दिन गिर रहे सड़क में.. हो रहे दुर्घटना के शिकार

 इंडिया क्राइम न्यूज 

कोटा-बिलासपुर-- करगी रोड कोटा एक बिकाशखण्ड है यंहा सभी जिम्मेदार अधिकारी, जनप्रतिनिधि रह रहे है। प्रायः सभी को इन्ही सड़को से आना जाना करना पड़ता है। परंतु इन सड़कों की खस्ता हालत पर किसी ने संज्ञान नही लिया। क्योकि चारपहिया बाहन से चलने वालों को रोड में गिर कर हाथ पैर टूटने का डर बहुत कम होता है।

यंहा पैदल चलने वाले साइकिल सवरों या मोटरसाइकिल सवारों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है आए दिन लोग इन गड्ढों से भरी सड़कों पर गिरते है चोट खाते है दवा लेते है फिर मजबूरी बस इन्ही सड़कों में चलते है।

कभी छोटे ब्यापारियों का समान से भरा ठेला इन गड्ढो में जाने से पलट जाता है और उनकी रोजी रोटी का नुकसान तो होता ही है ऊपर से आर्थिक चोट भी पड़ती है।

कोटा में रेल्वे स्टेशन से मुक्तिधाम तक की रोड, रेल्वे स्टेशन से नाक चौक तक की  रोड, रेल्वे स्टेशन से  रेस्ट हाउस होते हुये राममंदिर चौक पडावपारा तक नगर के अंदर का यह एरिया है जहाँ सड़के चलने लायक नही बची है। औऱ ए जानलेवा साबित हो रही है।

जनता अपने जनप्रतिनिधयों और प्रसाशन के जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत करा रही है की इन सड़कों के जीर्णोद्धार के लिए कोई शुभ मुहूर्त निकाल कर इन जानलेवा गड्ढो को डामर गिट्टी से भरवाए, मिट्टी से नही।

Get Loan

Comments