breaking post New

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को.. राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में.. शासकीय डी के पी उच्चतर माध्यमिक शाला कोटा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से मनाया गया ।

इंडिया क्राइम न्यूज़
 
बिलासपुर कोटा--सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में शासकीय डी के पी उच्चतर माध्यमिक शाला कोटा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से मनाया गया । इस अवसर पर सभी छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय एकता की शपथ संस्था प्राचार्य एस के चिंचोलकर के द्वारा दिलाया गया । उसके पश्चात एकता दौड़ को संस्था प्राचार्य के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । एकता दौड़ शाला परिसर से राम मंदिर चौक होते हुए जयस्तंभ नाका चौक से मेन रोड, फिरंगी पारा देवरिहा पारा से गुरुद्वारा होकर वापस शाला परिसर में समाप्त हुई । एकता दौड़ के समापन पर छात्र छात्राओं के द्वारा मानव श्रृंखला बनाया गया । राष्ट्रीय योजना के स्वयंसेवकों एवं कक्षा 11वीं 12 वीं के समस्त छात्र छात्राओं ने एकता दौड़ एवं मानव श्रृंखला में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।
 
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी दवय शिवशंकर नामदेव एवं विक्रमधर दीवान के नेतृत्व में एकता दौड़ को B.Ed प्रशिक्षणार्थियों कामता, रामायण आदि ने भी विशेष रुप से सहयोग दिया ।
Get Loan

Comments