breaking post New

कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने.. मिनीमाता सामुदायिक भवन और नामदेव समाज के सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन।

सामुदायिक भवन निर्माण होने से.. समाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में .. सहुलियत होगी-- मो.अकबर

इंडिया क्राइम न्यूज़


कवर्धा--  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समाज को शासन-प्रशासन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका बनाने के लिए विशेष कार्य किया जा रहा है।

प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर आज कवर्धा में 10 लाख रूपए की लागत से नामदेव समाज की मांग पर मुख्यालय कवर्धा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया।  मंत्री श्री अकबर ने समाज को सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

मंत्री श्री अकबर ने कहा कि राज्य शासन द्वारा सर्व समाज का उत्थान और सशक्त बनाने की दिशा में  पूरा प्रयास किया जा रहा है। हम आगे भी समाज के हितों के लिए काम करते रहेंगे। 

 नामदेव समाज के जिलाध्यक्ष श्री अभिताब नामदेव सचिव श्री कैलाश उपाध्यक्ष श्री चंद्र कुमार संरक्षक श्री रविशंकर श्री अशोक पूरे परिवार सहित और पूर्व पार्षद विद्या नामदेव प्रतिनिधियों ने पूरे समाज की तरफ से इस भवन की सौगात के लिए मंत्री श्री अकबर को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमा अगम अनंत, नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष श्री चोवाराम साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री जमील खान, पार्षद  अशोक सिंह, श्री नरेन्द्र देवांगन, मोहित महेश्वरी, श्री संजय लांझी, श्री नरेन्द्र देवांगन, श्री राजू नामदेव श्री कृष्णकुमार नामदेव लोहारा श्री चंद्रकुमार नामदेव भोरमदेव श्री सुनील साहू, एल्डरमेन श्री कौशल कौशिक, दलजीत पाहुजा, पार्षदगण, एल्डरमेन सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारीगण सहित अधिक संख्या नामदेव समाज की महिलाएं भी भारी की तादात में समाज के प्रतिनिधि के साथ उपस्थित थे।
Get Loan

Comments