नई पहल के तहत नगर के वरिष्ठ समाज सेवी विष्णु अग्रवाल जी ने किया फूलों की होली के कार्य क्रम का आयोजन।
इंडिया क्राइम न्यूज
कोटा-बिलासपुर--होली आये और लोग मदहोश न हो ऐसा हो ही नही सकता। कोटा नगर में होली बड़े ही शांति पूर्ण माहौल में मनाई गई, कई जगह होलिका दहन हुआ,जिसमे थाना ग्राउंड में भी रात 11 बजे से शुभ मुहूर्त में होली जलाकर लोगो ने होली मनाई।

रंग खेलने के दिन युवाओं की टोली रंग रंगी घूमती रही साथ ही पुलिस भी मुस्तैदी से पेट्रोलिंग करती रही इससे आमजनों और सभी बर्ग के लोगों ने होली बड़े ही उल्लास के साथ मनाई।
कोटा नगर के वरिष्ठ समाज सेवी विष्णु अग्रवाल जी ने नाक चौक स्थित रंजीत सिंह जी के परिसर में फूलों की होली और फाग का आयोजन किया था साम 5 बजे से 8 बजे तक होरिहार फ़ाग मंडली एक एक से एक मनमोहक फाग-कुआँ में लग गई आग-पानी पथरा जल कर हो गए खाक..मछली खेलै फ़ाग ढोल नगाड़े के साथ गाते रहे सभी कोटा के गणमान्य वरिष्ठ नागरिक गण ठंढई की चुस्की के साथ झूमते रहे, सभी आगन्तुको का फूल वर्षा कर स्वागत करते है हुए एक दूसरे से गले मिलते रहे। यह मनमोहक दृश्य मथुरा बृन्दावन की याद दिलाने लगा था।
Comments