breaking post New

रेत घाट में.. अवैध तरीके से रेत उठाते सात गाडियां जब्त..कलेक्टर साहब के आदेश पर .. कोटा एसडीएम ने की बड़ी कार्यवाई।

 इंडिया क्राइम न्यूज़ 
 04 -02-2024

कोटा-बिलासपुर - कलेक्टर श्री अवनीश शरण के निर्देशानुसार अवैध खनिज व रेत घाटों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। कोटा अनुविभाग के एसडीएम पीयूष तिवारी द्वारा बीती रात छापामार कार्रवाई कर सोढ़ा–पहन्दा रेत घाट पर रेत भरते हुए 7 वाहन पकड़े गए।

इनमें मौके पर ही 2 जेसीबी,3 हाइवा और 2 ट्रैक्टर शामिल हैं । जिला खनिज अधिकारी डीके मिश्रा ने बताया कि खनिज विभाग की टीम ने खनिज अधिकारी राहुल साहू और निरीक्षक राहुल गुलाटी द्वारा पूर्व पहन्दा रेत घाट में लगभग 20 ट्रैक्टर अवैध रेत भंडारण तथा 2 ट्रैक्टर को भी जप्त किया जा चुका है । कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Get Loan

Comments