breaking post New

कोटा में काँवर बमों की उमड़ी भीड़..अग्रसेन भवन में भोजन प्रसाद का चल रहा भंडारा..शिव भजनों का आनंद ले रहे काँवर बम।

कई हजारों की संख्या में बेलपान से कोटा तक नजर आ रहे काँवर बम.. रात्री बिश्राम भोजन होगा रतनपुर में।


इंडिया क्राइम न्यूज

 
करगीरोड--कोटा- बोल बम सेवा समिति रतनपुर कोटा के द्वारा आयोजित काँवर यात्रा आज सुबह से बेलपान से नर्मदा जल लेकर प्रारम्भ हो गई है।



इसमे कई हजारों की संख्या में काँवर बम सामिल है साम तक लगभग 10 से 12 हजार काँवर भक्तों के जल उठाने का अनुमान है। जगह जगह जलपान कराया जा रहा है। कोटा में अग्रसेन भवन में शिव भजनों का संगीत कार्यक्रम रखा गया है और भोजन प्रसाद सभी काँवर यात्रियों के लिए चालू है। 



पूरे नगर में आज उत्सव का माहौल है ऐसा लगता है बाबा बैद्यनाथ जी स्वयं कोटा में अपने भक्तों के साथ पहुँच गए है।पूरा नगर सहित 50 किमी की रोड में सिर्फ  काँवर बम ही दिख रहे है।

कल सुबह रतनपुर के बूढा महादेव में जला भिषेक करेंगे।

यह बोलबम सेवा समिति रतनपुर कोटा का प्रयास लगातार 20 वर्षों से निरंतर चल रहा है। बहुत ही सराहनीय कार्य है। इसमें जनता और साशन प्रसाशन का पूरा सहयोग प्राप्त होता है।
Get Loan

Comments