breaking post New

सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया।

सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया।

*प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता सहित  प्रदेश संभाग,के पदाधिकारियों ने फहराया तिरंगा, मनाया संबैधानिक आजादी का जस्न।*

*संदीप गुप्ता*

*इंडिया क्राइम न्यूज़*

*करगी रोड कोटा*-- सम्पूर्ण भारत देश 26 जनवरी 2021 को संबैधानिक आजादी की 72 वीं वर्ष गांठ को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया।

*सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़* के प्रदेश एवम संभाग के पदाधिकारियों के द्वारा कार्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत की शान आजादी का प्रतीक भारत का ध्वज तिरंगा झंडा फहराया गया।

भारत माता के चित्र पर प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष देवदत्त तिवारी, प्रदेश सचिव टी के गोस्वामी, संदीप गुप्ता, संभाग अध्यक्ष विनय मिश्र, संभाग उपाध्यक्ष उमाकान्त मिश्र प्रशांत गुप्ता सहित अन्य पत्रकार पदाधिकारियों ने,फूल माला अर्पित कर पूजा की फिर ध्वजारोहण कर ध्वज को सलामी देते हुए राष्ट्रगान किया गया। सभी ने रास्ट्रीयपर्व पर अपने अपने विचार रखे और भारत की एकता अखण्डता, समृद्धता की कामना की, और आपसी प्रेम भाईचारे के साथ चलने सभी के साथ समानता,का ब्यौहार करने सदभाव  के साथ रहने के संकल्प को दोहराया। और यही सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ का मूल आधार है।
सभी पत्रकार साथियों और आमंत्रित अतिथियों ने मिलकर गणतंत्र दिवस की एक दूसरे को बधाई दी मिल बैठ कर भारत के इस महानतम पर्व को बड़ी ही खुशी के साथ मनाया। इस उमंग उल्लास भरे पालो के साक्षी बने श्री एन के सिन्हा, डोमेन लाल साहू, मानवेन्द्र पाण्डे सहित कई सम्माननीय उपस्थित सदस्यगण।
जय हिंद जय भारत जय छत्तीसगढ़

Get Loan

Comments