कोटा की सड़कों में .. धनतेरस के त्योहार होने के बाद भी.. कार्यकर्ताओं का उत्साह, भीड़, देखने लायक रही।
इंडिया क्राइम न्यूज़
कोटा, बिलासपुर-- कोटा बिधानसभा में भी 17 नवम्बर को मतदान होगा समय नजदीक आता जा रहा है,प्रत्यासियों की धड़कने बढ़ती जा रही है। जनता,मतदाता शांत है, भाजपा, कांग्रेश, जनता कांग्रेश जोगी, गोंडवाना सभी पार्टियों के प्रत्यासी जनता से सीधे संपर्क कर रहे है।
इसी प्रचार की कड़ी में, कोटा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्यासी दबंग युवा नेता प्रबलप्रताप सिंह जूदेव सघन जनसम्पर्क कर रहे हैं।
कोटा नगर में भाजपा ने आज रैली निकाल कर प्रचार जनसम्पर्क कर अपनी ताकत दिखाई, कोटा नगर में सिर्फ कमल निसान के झंडे लिए सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी दिखाई दे रहे थे। गाड़ियों की लंबी लाइन लगी थी।
खुली जीप में कोटा बिधानसभा प्रत्यासी प्रबलप्रताप सिंह जूदेव विशाल भीड़ के साथ रैली में शामिल रहे नाका चौक से रैली निकली पूरे नगर से निकलते हुए रेलवे स्टेशन पहुँची प्रबल प्रताप सिंह जूदेव कोटा नगर वासियों से वोट देने की अपील करते हुए जनता जनार्दन से आर्शीवाद लेते रहे फिर पड़ाव पारा राममंदिर चौक तक भाजपा की रैली गई और भाजपा बिधानसभा कार्यालय पहुँच कर रैली में शामिल कार्यकर्ताओं को बिदा किया गया।
कार्यकर्ता जयकारे लगा रहे थे.. छत्तीसगढ़ का एक ही देव ..जय जूदेव - जय जूदेव के नारों के साथ, टाइगर अभी जिन्दा है.. के नारे लगाते हुए रैली में आगे बढ़ते रहे।
कार्यकर्ताओं ने कहा अबकी बार बदलाव हो कर रहेगा कोटा बिधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्यासी प्रबलप्रताप सिंह जूदेव प्रचंड मतों से जीतेंगे।
Comments