पहले भी कई चोरियाँ हुई है परन्तु सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद भी पुलिस को चोरों को पकड़ने में सफलता नही मिली।
अपराधी बड़े ही शातिर हो गाहे है या फिर इनको पुलिस का डर ही नही रहा।
इंडिया क्राइम न्यूज़
14/01/2022
बिलासपुर--- कोटा में बिगत दिन एक जगह दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे नही थे चोरी हो गये। तारीख 13/01/22 को सुबह जब प्राथी दिलीप रजक का छोटा भाई अपनी दुकान खोलने गया तो देखा कि दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे नही है चोरी हो गये।
इसकी सूचना कोटा थाने में दी गई और इस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 44/22 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर बिबेचना में ले लिया। पुलिस के मुखबिरों की सूचना के आधार पर सुमीत सिंह ठाकुर पिता सुरेश ठाकुर उम्र 24 वर्ष साकिन पडावपारा थाना कोटा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया इसके पास से 3 नाग सीसीटीवी कैमरा बरामद कर मेमोरेंडम लेकर आधार सबूत पाये जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
वंही दूसरी सिकायत थाने में एक महिला ने दर्ज कराया था कि 13/01/22 की रात्री करीब 10.30 बजे जब मैं घर पर अकेली थी तो एक ब्यक्ति दरवाजा खटखटाया आवाज दिया, मैंने दरवाजा खोला तो देखा एक ब्यक्ति अर्धनग्न स्थिति में खड़ा है और मेरे से बात करना है कहा।
और अपना नाम राजेन्द्र रजक बताया बोला तूमको पैसा दे रहा हु तुमसे शारीरिक संबंध बनाना है साथ ही गंदी नियत से हाँथ बांह पकड़ने लगा तब प्रार्थिया के शोर मचाने चिल्लाने पर वो वंहा से भाग गया इसके बाद पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने पती को बताई फिर थाने में प्रार्थिया की रिपोर्ट पर कोटा थाने में अपराध क्रमांक 46/22 धारा 354 भादवि के तहत केश दर्ज कर बिबेचना में लेकर आरोपी राजेन्द्र कुमार पिता राम कुमार 25 को साकिन नर्मदा डिंडोल से अपराध साबुत पाए जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में लिया गया। इस तरह कोटा पुलिस को इन अपराधों का पर्दाफाश करने में 24 घंटे लगे अगर इस तरह से पुलिस अपराधियों पर दबाव बनाती है तो निश्चित ही अपराधियों के मन मे डर पैदा होगा पुलिस , कानून के प्रति आम लोगो में विश्वास मजबूत होगा।

Comments