हुड़दंगियों पर होगी कर्यवाई, डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध,शराबियों,आतताइयों को नही बख्सा जाएगा।
इंडिया क्राइम न्यूज़
कोटा-- कोटा थाना प्रभारी दिनेश चंद्रा जी ने होली त्योहार के मद्देनजर शांति समिति की बैठक बुलाई, बिलासपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, कोटा नव पदस्थ एसडीओपी पुलिस, अतरिक्त कलेक्टर श्री पियूष तिवारी जी प्रभारी तहसीलदार , तहसीलदार श्री प्रांजल मिश्रा जी, बीएमओ कोटा श्री निखलेश गुप्ता जी,बिजली विभाग से इंजीनियर श्री साहू जी, नगरपंचायत के अधिकारी गण उपस्थित रहे।


इस बैठक में सभी उपस्थित लोगों से शांति ढंग से होली, और सबेबरात को भाई चारे के साथ मनाने के लिए प्रसाशन ने जनता से अपील की और सभी के सुझाव मांगे, सुरक्षा से संबंधित सुझाव दिए गए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुलदेव शर्मा ने कहा की शराबियों, तीन सवारी टू ह्वीलर में, हुड़दंगियों पर कर्यवाई की जाएगी। रात 10 बजे तक होली जला कर अपने घर पहुँच जाएं, चौक चौराहों, रोड एवम सम्बेदनशील जगहों मुहल्लों गांवों पर पट्रोलिंग की जाएगी। सभी शांति से त्योहार सम्पन्न हो आप सभी का सहयोग जरूरी है।
तहसीलदार कोटा द्वय अतिरिक्त कलेक्टर श्री पीयूष तिवारी, प्रांजल मिश्रा ने भी सभी से प्रेम सौहार्दपूर्ण बातावरण में त्योहार मनाने की अपील की और अपने बच्चों को भी समझाने को कहा कि रात में बाहर न घूमें, जिससे अनावश्यक परेशानी न हो।
शांति समिति की बैठक में बिकाश सिंह बिधायक प्रतिनिधि, आर डी गुप्ता- प्रदेश अध्यक्ष सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़,प्रदीप कौशिक नगरपंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवम पार्षद, गायत्री शाहू- भाजपा जिला महिला महामंत्री, आदित्य दीक्षित ब्लाक अध्यक्ष- कांग्रेश कमेटी, कुलवंत सिंह युवा नेता, संतोष गुप्ता कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अग्रहरि समाज, रबी शर्मा बरिष्ठ कांग्रेसी नेता,माया मिश्रा जी ब्लाक अध्यक्ष-महिला कांग्रेश कमेटी,सोनू मानिकपुरी कांग्रेश नेत्री,छोटे महाराज कांग्रेश नेता, मुरारीलाल गुप्ता पूर्ब नगर पंचायत अध्यक्ष,भाजपा नेता, अजय गुप्ता कार्यकारी अध्यक्ष अग्रहरि समाज कोटा, अजय अग्रवाल नगर पंचायत उपाध्यक्ष भाजपा नेता,लखन साहू पार्षद भाजपा, पत्रकार पदाधिकारीगण- डब्बू ठाकुर, हरीश चौबे,जावेद खान,रोहित साहू, नंदू यादव,साकेत शुक्ला, संजय बंजारे,रमेश भट्ट,प्रदीप गुप्ता, प्रणव गुप्ता, अंकुश गुप्ता, सहित कई नगर के गणमान्य नागरिक गण, जनप्रतिनिधि गण, एवम ब्यापारी गण, समाज प्रमुख उपस्थित रहे।
Comments