*स्लीपर फैक्ट्री की पूर्व में हुई थी अबैध उत्खनन के मामले में अधिकारियों से सिकायत।*
*आर डी गुप्ता*
*इंडिया क्राइम न्यूज*
10/09/2020 गुरुवार
*बिलासपुर* -- बिलासपुर से 32 किलोमीटर दूर कोटा रेल्वे स्टेशन से लगा हुआ रॉयल सीमा कंक्रीट फैक्ट्री का प्लांट लगाया गया था, जिसमे रेलवे में रेल पटरी के नीचे बिछाने वाले सीमेंट के स्लीपर बनाये जाते थे।
बर्तमान में इसका नाम *पाटिल रेल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी प्राइबेट लिम.* हो गया है, यँहा रेत, कंक्रीट सीमेंट छड़ जैसे मैटेरियल से स्लीपर बनाये जाते है।
इसी मैटेरियल की सप्लाई में सैकड़ो ट्रक आते जाते है। बने माल स्लीपर की सप्लाई के लिए रेल का सहारा लिया जाता था, परंतु सैकड़ों हैबी बाहनों ट्रकों से भी स्लीपर की ढुलाई बाहर की जाती है।
कोटा रेल्वे स्टेशन से लगी हुई यह फैक्ट्री कोटा के पर्यावरण को काफी नुकसान पहुँचाया है। पूरी पहाड़ी को जे सी बी से काट कर तहसनहस कर दिया पहाड़ी की सुंदरता को खत्म कर समतल बना दिया। पूर्व में इसकी सिकायत भी हुई खनिज विभाग और कलेक्टर बिलासपुर से इस फैक्टरी को दंडित भी किया गया था।
परन्तु उसके बाद भी पहाड़ी की कटाई नही रुकी,
भाजपा मंडल कोटा की तरफ से कोटा यस डी एम को सिकायत की गई है सिकायत पत्र में लिखा गया है कि कोटा नगर में संचालित पाटील रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर कम्पनी प्राइबेट लिमटेड द्वारा कोटा रतनपुर मुख्य मार्ग के फाटक से लेकर कोटसागर पहुंच मार्ग कोबहुत ही ज्यादा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।
जिस कारण उस मार्ग पर आवागमन बहुत ही दुर्गम हो गया हैं, इस संबंध में कई बार स्लीपर फैक्ट्री के मैनेजमेंट एवम जी एम से चर्चा की गई एवं और रोड का निर्माण कराने के लिए कहा गया था। परंतु स्लीपर फैक्ट्री द्वारा सिर्फआश्वासन मिला।
आज तक रोड का निर्माण स्लीपर फैक्ट्री द्वारा नहीं किया गया है । उक्त मार्ग की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि अब उस रोड पर चलना आमजन और छोटे बहनों के लिए बहुत खतरनाक हो गया है , एवं आए दिन दुर्घटना घटती रहती है,
उक्त सड़क का यथाशीघ्र निर्माण स्लीपर फैक्ट्रीद्वारा कराने हेतु भारतीय जनता पार्टी कोटा मंडल द्वारा एसडीएम कोटा को ज्ञापन सौंपा गया। यथाशीघ्र रोड का निर्माण नहीं होने पर फैक्ट्री के सामने चक्का जाम धरना प्रदर्शन भारतीय जनता पार्टी कोटा मंडल द्वारा किया जाएगा जिसकी सारी जवाबदारी स्लीपर फैक्ट्री प्रबंधन एवं प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष भागवत जयसवाल, महाराज सिंह नायक, दुर्गेश साहू, अनिरुद्ध द्विवेदी, लखन साहू, कीर्ति पुरी गोस्वामी, फूलबाई कोल, एवं राजू साहू, उपस्थित थे।
*पाटिल रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी कोटा के कारण रोड हुई खराब, भा ज पा मंडल ने की एस डी एम से सिकायत*
*पाटिल रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी कोटा के कारण रोड हुई खराब, भा ज पा मंडल ने की एस डी एम से सिकायत* You may also like
Comments