*उधार में दी गई रकम की मांग करने पर, कुल्हाड़ी से कर दिया हमला।*
*आर डी गुप्ता*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*10/10/2020*
*बिलासपुर* मामला पाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत का है उधार पर दी गई रकम की मांग करना गये एक मां और उसके पुत्र को भारी पड़ गया ।
रुपये मांगने जाने पर नाराज हो कर आरोपी युवक द्वारा कुल्हाड़ी से हमला कर दोनों को घायल कर दिया।महिला थाने पहुँच कर आपा बीती सुनाई उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध कायम कर मामले को जांच में ले लिया है।
यह घटना पाली थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम पोड़ी की है जहाँ डबरी चौंक, बनिहार मोहल्ला में प्रार्थिया लालबाई बियार अपने परिवार के साथ निवासरत है। लालबाई पोड़ी पंचायत के वार्ड क्रमांक- 06 की पंच तो वहीं उसका पुत्र नरेश बियार वार्ड क्रमांक- 07 का पंच है।
उक्त महिला पंच के दामाद बबलू ने स्थानीय निवासी युवक रामकुमार चौहान को बीस हजार की रकम काम चलाने के लिये उधार में दिया था । कई बार रुपये वापस माँगने पर उसने नही दिया। उन्ही रुपयों को वापस मांगने प्रार्थिया लालबाई के साथ उसकी पुत्री संगीताबाई एवं पुत्र नरेश बियार तीनों मिलकर बीते 8 अक्टूबर को रामकुमार के घर पहुँचे, तथा दिए गए उक्त रकम की मांग किये। इससे आरोपी बहुत गुस्से में आ गया और यह कहते हुए कि तुम लोग पैसा मांगकर परेसान करते हो, आज तुम लोगो का मर्डर कर दूंगा और घर के भीतर से टंगिया ( कुल्हाड़ी ) लेकर तेजी से निकला।
आरोपी रामकुमार ने नरेश पर हमला कर दिया जिससे उसके दाहिने हथेली पर गंभीर चोट आई वहीं बीच बचाव कर रही नरेश की मां के पीठ पर भी कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया।
उधर घायल अवस्था मे ही मां- पुत्र सीधे पाली थाना पहुचे और अपने ऊपर घाटी घटना को बताई । पुलिस दोनों को उपचार के लिए पाली सीएचसी लेकर गई तथा महिला की शिकायत पर आरोपी रामकुमार के खिलाफ धारा 323, 506 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जाँच में ले लिया।
*बीस हजार की रकम परचित को उधार में देने के बाद, माँगने गये एक युवक और उसकी माँ पर, धारदार हथियार से कर दिया हमला।*
*बीस हजार की रकम परचित को उधार में देने के बाद, माँगने गये एक युवक और उसकी माँ पर, धारदार हथियार से कर दिया हमला।*
Comments