breaking post New

राजस्व विभाग के पटवारी का कारनामा....रजिस्ट्री होने से पहले ही कर दिया नामांतरण... पटवारी की करतूत पर एसडीएम और तहसीलदार से हुई लिखित शिकायत।

राजस्व विभाग के पटवारी का कारनामा....रजिस्ट्री होने से पहले ही कर दिया नामांतरण... पटवारी की करतूत पर एसडीएम और तहसीलदार से हुई लिखित शिकायत।
*आर डी गुप्ता*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*

*03/10/2020*

 *बिलासपुर*--राजस्व विभाग में  नियमों के विपरीत जाकर नामांतरण के काम को अंजाम देने के मामले में एक बार फिर राजस्व विभाग का एक पटवारी सुर्खियों में आ गया है। पटवारी पर आरोप है कि यह राजस्व नियमों के विपरीत जमीन का रजिस्ट्री हुए बिना ही नामांतरण का काम कर रहा है इस बात की लिखित शिकायत शिकायतकर्ता नें तहसीलदार और एसडीएम से करते हुए जांच कर कार्यवाही की मांग की है। राजस्व महकमे में बिना रजिस्ट्री नामांतरण मामले की खबर से हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार कोटा विकास खंड अंतर्गत प.ह.नं. 27 ग्राम मनपहरी के पटवारी रामफल वस्त्रकार द्वारा अवैध तरीके से बिना जमीन के रजिस्ट्री जमीन का नामांतरण किए जाने की शिकायत सामने आ रही है।

 ग्राम मनपहरी प.ह.नं. 27 के पटवारी रामफल वस्त्रकार पिता नोहर
वस्त्रकार द्वारा ग्राम मनपहरी में होने वाले जमीन की खरीदी बिक्री एग्रीमेंट वाले जमीन, जिसका रजिस्ट्री कार्यालय में रजिस्ट्री
 कराए बिना ही जमीन दलाल एवं क्रेता से मिलीभगत कर मोटी रकम लेकर तहसीलदार के नाम से फर्जी आदेश
क्रमांक डालकर अपने डिजिटल साईन का दुरूपयोग करते हुए क्रेता के पक्ष में रिकार्ड दुरुस्त किया जा रहा है। जिसमे शासन को लाखों रुपए की क्षति एवं राजस्व नियमों का खुला उल्लंघन किया जा रहा है।

 शिकायतकर्ता नें खुद की पैतृक जमीन को भी किसी अनजान व्यक्ति मोहन लाल पिता
हीरालाल के नाम पर नामांतरण कर दिए जाने का हल्का पटवारी पर गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि पटवारी के इस कृत्य से वह आर्थिक एवं मानसिक रूप से परेशान हो गया है।

पटवारी द्वारा खसरा नं.
161/1
जलवंतिन
मोहन लाल पिता हीरालाल
161/3
कृपाराम पिता राम जी मोहन लाल पिता हीरालाल
761/1
रमेश पिता संतराम संतोष पिता राजाराम डडसेना
761/2
पवन पिता उमेंद
संतोष पिता राजाराम डडसेना के नाम पर बिना रजिस्ट्री के नियम विरुद्ध दस्तावेज में सुधार कर नामांतरण किया गया है।

शिकायत कर्ता का आरोप है कि पटवारी रामफल वस्त्रकार के खिलाफ माननीय न्यायालय बिलासपुर में I.P.C. की धारा 420 का एक मामला लंबित है।

शिकायतकर्ता की मांग है कि ग्राम मनपहरी प.ह.नं. 27 पटवारी रामफल वस्त्रकार के खिलाफ दी गई लिखित शिकायत की सूक्ष्मता से जांच कर कड़ी कार्यवाही करते हुए उसको जारी किए गए डिजिटल साईन जप्त किया जाय ताकि वह राजस्व नियमों के विपरीत जाकर कोई भी ऐसा का काम ना कर सके जिससे मनपहरी के ग्रामीणों को कठनाइयों का सामना करना पड़े।

वहीं एसडीएम कोटा नें कहा कि ऐसी कोई शिकायत पटवारी के खिलाफ उन तक नहीं पहुंची है जबकि 30/09/2020 को ही एसडीएम और तहसीलदार के कार्यालय में पीड़ित नें आवेदन देकर पावती ली है।

एसडीएम कोटा कार्यालय में पदस्थ कर्मचारियों ने इतनी गंभीर शिकायत पर भी एसडीएम कोटा को जानकारी देना उचित नहीं समझा। 

वहीं एसडीएम कोटा नें मीडिया से बातचीत में कहा कि यदि पटवारी ने नियम विरुद्ध कोई कार्य किया है तो जांच कर विधिसम्मत कार्यवाही की जाएगी।

बहरहाल शासन के नियमानुसार एसडीएम और तहसीलदार प्रति माह हल्का पटवारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करेंगे ताकि राजस्व हल्कों में पदस्थ पटवारी शासन के नियमों तहत कार्य सम्पादित करें किंतु पटवारी के विरुद्ध शिकायत महकमे की पोल खोल कर रख दी है ऐसे में राजस्व प्रमुख जिला कलेक्टर  मामले को संज्ञान लेते हुए जांच का आदेश दे तो संभवतः मामले में और भी सनसनीखेज खुलासे की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
Get Loan

Comments