breaking post New

*बलगी में नाबालिक लड़की के गला रेतकर हत्या के मामले में बांकीमोगरा पुलिस की मिली बड़ी सफलता, 24 घन्टे के अंदर ही कातिल को किया गिरफ्तार। कत्ल का हुवा खुलासा।*

*बलगी में नाबालिक लड़की के गला रेतकर हत्या के मामले में बांकीमोगरा पुलिस की मिली बड़ी सफलता, 24 घन्टे के अंदर ही कातिल को किया गिरफ्तार। कत्ल का हुवा खुलासा।*
*नाबालिक लड़की की हत्या मामले में खुलासा, मोबाइल पर प्रेमिका से बात नहीं कराने पर पड़ोसी युवक ने उतारा मौत के घाट।*

*आर डी गुप्ता*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*

*बिलासपुर* -- प्रेमिका से मोबाइल पर बात नहीं कराने से क्षुब्ध होकर युवक ने लड़की की बेरहमी से उसी के घर मे हत्या कर दी, और फरार हो गया।

पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी को महज 24 घंटे के अंदर ही सुलझा लिया, और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

कोरबा जिले के थाना बाँकी मोगरा के अन्तर्गत बलगी में रहने वाले लक्ष्मण जांगड़े की नातिन भूमि सोनवानी बचपन से अपने नाना के घर रहती थी 3 नवंबर को लक्ष्मण के बहू और बेटे कृषि कार्य से ग्राम गोढ़ी गए हुए थे,  5 नवंबर को लक्ष्मण जांगड़े ड्यूटी जाने के लिए शाम 4:00 बजे रवाना हुआ रात को 12 बजे जब घर वापस लौटा तो देखा यह भूमि जमीन पर खून से लथपथ पड़ी हुई थी ।उसने घटना की जानकारी बांकी पुलिस को दी।

 जानकारी मिलते ही पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची । इसके साथ ही डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक की टीम भी घटना स्थल पर पहुंच गई थी । 

सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये थे। पुलिस ने इस मामले की जांच बड़ी गंभीरता के साथ शुरू कर दी थी। 

इस दौरान मृतिका के मोबाइल को चेक करने  से पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले।  लोगो से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि लक्ष्मण जांगड़े के पड़ोस में रहने वाला सुनील रात्रे जो भूमि के मामा नरेंद्र जांगरे का मित्र था । वह अक्सर उनके घर आना-जाना किया करता था।

 सुनील का बलगी में रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग था। युवती की दूसरे जगह शादी हो चुकी थी सुनील भूमि से अक्सर अपनी प्रेमिका से उसके मोबाइल पर बात कराने के लिए कहता था और बात करता था । घटना के दिन भी रात 8:30 बजे सुनील भूमि के घर पहुंचा।उस दौरान वो घर पर अकेली थी। उसने भूमि से प्रेमिका से बात कराने के लिए कहने लगा भूमि ने बात कराने से इनकार कर दिया, जिससे वह नाराज हो गया। उसने फिर से उस पर दबाव बनाया बात कराने के लिये लेकिन भूमि ने बात करने से मना कर दिया । और बात नही कराई।

 इस बात से सुनील बहुत क्रोधित हो गया और गुस्से से उसने भूमि का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।  और वह बच ना जाए यह सोचकर उसने किचन में रखे चाकू से उसका गला रेत दिया। चाकू में लगे खून को उसने उसके घर के बेसिन पर साफ कर चुपचाप अपने घर चला गया ।

 कपड़े पर लगे खून को भी वह घर जाकर पानी से धोकर साफ कर दिया। किसी को उस पर सक न हो इस लिए दूसरे दिन सुबह वह भतीजी को इलाज कराने के नाम पर रायपुर चला गया ।

पुलिस ने सक के आधार पर सुनील को रायपुर से बुलाया और पूछताछ की । कड़ाई से पूछ-ताछ के दौरान उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया, ज्यादा देर तक पुलिस को गुमराह नही कर सका । बांकी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।न्यायालय में पेश किया जाएगा जाँच जारी है।
Get Loan

Comments