breaking post New

वन विभाग का भी काम कर रहे कोटा थाना प्रभारी आई पी एस गौरव राय, ग्राम लमकेना में आईपीएस द्वारा सागौन की अवैध इमारती लकड़ी व फर्नीचर बना कर बिक्री करने वाले ग्रामीणों के मकान में मारा छापा।*

वन विभाग का भी काम कर रहे कोटा थाना प्रभारी आई पी एस गौरव राय, ग्राम लमकेना में आईपीएस द्वारा सागौन की अवैध इमारती लकड़ी व फर्नीचर बना कर बिक्री करने वाले ग्रामीणों के मकान में मारा छापा।*

आर डी गुप्ता*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*

*ग्राम लमकेना में सागौन और अन्य बेसकीमती इमारती लकड़ी का धंधा तेजी से फलफूल रहा, वन बिभाग के कर्मचारी वँहा जाने से कार्यवाही करने से कतराते रहते है।फिर भी यदा कदा कार्यवाही हुई ।*

*बिलासपुर*--  प्राप्त जानकारी के अनुसार  करगी रोड कोटा थाना से कुछ किलोमीटर दूर स्थित ग्राम लमकेना में  ग्रामीणों के द्वारा अवैध रूप से जंगलो से सागौन, इमारती लकड़ी कटाई कर घर ला कर आरा मशीन से चिराई कर विक्री किया जाता था।और आसपास के सहरों में बेच जाता है।

लमकेना गाँव के घरों में अवैध रूप से जमा कर रखी गई सागौन की बेसकीमती लकड़ी से बने दिवान कुर्सी टेबल, स्लीपट, कोटा पुलिस ने आई पी एस गौरव राय के नेतृत्व में जब्त किया।

साथ ही इलेक्ट्रॉनिक उपकरण  चार आरा मशीन और लाखों रुपये से अधिक की इमारती सैगोन की लकड़ी जप्त कर,पुलिस की आगे की कार्यवाही अब तक जारी है। इस कार्यवाही के दौरान कितने की इमारती लकड़ी जप्त की गई है उसकी सही आकलन लगाना अभी कठिन है।

कोटा पुलिस की टीम मौके वारदात पर छापेमारी कर रही हैं।अवैध सैगोन की चिरान लकड़ी बिक्री करने वाले कितने आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है अभी कहा नही जा सकता।कोटा पुलिस के द्वारा आगे की कार्यवाही बिबेचना अभी भी जारी है।

यँहा पर यह समझना जरूरी है कि लमकेना, धुमा,जंगल से लगे गाँव है और यँहा इस क्षेत्र में कार्यवाही के दौरान हमले भी हुए है,लोग बंधक भी बनाये गये है, इस लिए वन बिभाग के कर्मचारी बहुत सोच विचार कर कारवाही करते है। समय समय पर कार्यवाही हुई भी है।

फिलहाल आई पी एस गौरव राय की ताबड़तोड़ कारवाही से अपराधियों को सोचना जरूर पड़ रहा होगा। सागौन की तस्करी बेलगहना क्षेत्र के भी कई गांवों में  हो रही है। जंगल साफ होते जा रहे है। फिर भी इस कार्यवाई के असर स्वरूप दहसत तो बढ़ेगी।

Get Loan

Comments