तत्कालीन पारी रेंजर ने बिलासपुर जिले के मजदूरों से बना जेमरा में पौधरोपण का कार्य, श्रमिक संचालन में नियोजित वाहन का भी डिप्टी रेंजर ने भुगतान नहीं किया *
* आर डी गुप्ता *
* इंडिया क्राइम न्यूज़ *
*बिलासपुर -- कोरबा/पाली:-* पाली रेंज में तत्कालीन रेंजर रहे यादव जी के भ्रष्ट्र एवं कारगुजारी के मामले प्याज के छिलके की भांति परत दर परत कर खुलते ही जा रहे है।जहाँ उनके द्वारा किये गए अनेक कारनामों में एक और कारनामा सामने आया है जिसमे उन्होंने पौधारोपण के कार्य मे दूसरे जिले के मजदूरों को नियोजित किया वही मजदूरों को लाने ले जाने जिस वाहन को किराए पर रखा गया था डिप्टी रेंजर ने उसका भी भुगतान आजतक नही किया गया।वाहन मालिक ने इसकी लिखित शिकायत विभाग में की है।
कटघोरा वनमंडल अंतर्गत वनपरिक्षेत्र पाली के द्वारा जेमरा में बीते वर्ष 2020 माह जुलाई में मिश्रित प्रजाति के कराए गए पौधारोपण के कार्य में बिलासपुर जिले के ग्राम केंदाडाँड़ एवं इसके आसपास के मजदूरों को नियोजित किया गया था जो समझ से परे है।
लगता है रेंजर साहब को जेमरा के आसपास के ग्रामीण इलाके या पाली विकासखण्ड में मजदूर नहीं मिले शायद इसीलिए दूसरे जिले से मजदूर बुलाने पड़े।बता दें कि जेमरा से केंदाडाँड़ की दूरी लगभग 20 किलोमीटर है जहां दर्जनों मजदूरों को लाने ले जाने के लिए डिप्टी रेंजर पहुंचे। गिरधारी लाल यादव द्वारा किराए पर एक चारपहिया पिकअप वाहन रखा गया था। जिसका भी किराया आज किराये पर वाहन मालिक को दिया नहीं गया ।जिसकी शिकायत जेमरा निवासी वाहन मालिक कृपालसिंह राज ने पाली वनपरिक्षेत्रिताधिकारी से की है।
शिकायत में उन्होंने बताया कि जुलाई 2020 में पौधा लगाने के लिए ग्राम केंदडाँड़ से लेबर लाने के बारे में जाने के लिए जेमरा के सहायक परिक्षेत्राधिकारी गिरधारीलाल यादव द्वारा उसकी पिकअप को 2 हजार रुपए प्रति ट्रिप के हिसाब से किराए में अधिग्रहित किया गया था, जहां 11 से 30 जुलाई तक तक कुल 41 बीटा वाहन का परिचालन हुआ जिसका भुगतान के लिए 6 महीने से डिप्टी रेंजर द्वारा आज- कल कहकर धुमाया जा रहा है और बीते 06 जनवरी 2021 को उनके जेमरा स्थित आवास पर वाहन किराया मांगे जाने पर भड़कते हुए हुए कि जिस दिन पैसे होंगे उस दिन दूंगा फिर आप पैसे मांगने मेरे पास मत आते हैं। भवण मालिक ने 11 जनवरी को इसकी लिखित शिकायत शिफ्ट वनपर मिशनेत्राधिकारी से कर वाहन किराया दिलाए जाने की मांग की है।

Comments