breaking post New

100 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का कोटा में पथ संचलन बिजयदशमी उत्सव मनाया गया।

शताब्दी समारोह में संघ की गौरवपूर्ण यात्रा,जगह जगह हुआ स्वागत,पुष्पवर्षा।

 इंडिया क्राइम न्यूज़ 

कोटा बिलासपुर- कोटा में 12 अक्टूबर रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा 100 वर्ष पूर्ण होने पर शताब्दी समारोह एवम बिजयदशमी उत्सव मनाया जा रहा है जिसमे बड़ी संख्या में स्वयं सेवक गण उपस्थित हुए।

कोटा के थाना ग्राउंड मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी समारोह,बिजयदशमी उत्सव पर मुख्य बक्ता डा. विनोद तिवारी ने सभा को संबोधित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता दिलीप गुप्ता ने की इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा के नेता गण और राष्ट्रीय स्वयंसेवक गण उपस्थित रहे इसके बाद कोटा नगर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का पथ संचाल हुआ जिसका नगर के अंदर जबरदस्त स्वागत हुआ पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।क्योंकि माँ भारती की सेवा एवम राष्ट्र निर्माण में 100 वर्षों का गौरवशाली इतिहास का सफर पूरा हुआ। इस तरह से रास्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने विजयदशमी उत्सव मनाया जिसमे नगर के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

इस अवसर पर मंडल कार्यवाहक कोटा प्रशांत यादव, उनके सहयोगी गण पदाधिकारी, मंडल महामंत्री भाजपा सुलेश पांडेय,जिला अध्यक्ष ग्रामीण भाजपा मोहित जैसवाल, मंडल अध्यक्ष सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्तागण शामिल रहे।
Get Loan

Comments