*संदीप गुप्ता*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*बिलासपुर---रक्षाबंधन के अवसर पर आज भारतीय जनता पार्टी दक्षिण मंडल महिला मोर्चा ने शहर के थानों में जाकर पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं शहर की बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी बहनों के रक्षा का संकल्प लिया।*
*इस पावन रक्षाबंधन के अवसर पर दक्षिण मंडल महिला मोर्चा ने थाना तार बहार, थाना सिविल लाइन एवम् यातायात निरीक्षण केंद्र में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बहनों ने रखी बांधकर और बहन होने के नाते शुभाशीष दिया। इस कार्यक्रम में मंडल के सभी बहनों ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम जिला अध्यक्ष जयश्री चौकसे के निर्देशानुसार मंडल प्रभारी मंजुला सिंह के नेतृत्व में और मंडल अध्यक्ष शोभा कश्यप की अध्यक्षता में महामंत्रियों दीप शिखा यादव, रश्मि साहू के सफल क्रियान्वन में कार्यक्रम पूर्णतः सफल रहा।*
*कार्यक्रम में संध्या चौधरी, उपाध्यक्ष मीना गोस्वामी, कविता वर्मा, कोषाध्यक्ष बंदना तिवारी, रीना गोस्वामी, अनुराधा रामटेके, रीना कोरी, शानू कौर, गितेस्वरी , मीनाक्षी, नीता साहू, लक्ष्मी बंदे, अमरिंदर कौर, हेमलता साहू, उमा मानिकपुरी, एवं अन्य बहनों का बहुत सहयोग रहा।*

Comments