breaking post New

*गिरदावरी कार्य का जमीनी स्तर पर निरीक्षण करने करगीकला पहुँचे एस डी एम,तहसीलदार।*

*गिरदावरी कार्य का जमीनी स्तर पर निरीक्षण करने करगीकला पहुँचे एस डी एम,तहसीलदार।*

*आर डी गुप्ता*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*

*बिलासपुर---इस समय खरीफ फसल की गिरदावरी का कार्य छत्तीसगढ़ के हर ग्राम पंचायतों में राजस्व विभाग के पटवारियों द्वारा किया जा रहा है। इस कार्य का जमीनी स्तर पर निरीक्षण करने एवम निर्देश देने कोटा एस डी एम और तहसीलदार ग्राम करगीकला पहुच कर खेतों में किसानों के सामने गिरदावरी कर रहे पटवारियों, आर आई के कार्यों का निरीक्षण किया,साथ ही पूरी ईमानदारी और सही ढंग से फसलों को छेत्राक्षादन रकबा एरिया को ठीक से खसरा पंचसाला भुइयाँ साफ्टवेयर में अपलोड करना है। जिससे धान खरीदी में किसानों को दिक्कत न हो, ऐसा निर्देश भी दिये।*

*राजस्व अभिलेखों में सुद्धता,समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन राजस्व पुस्तक परिपत्र 6(4)अंतर्गत आर्थिक अनुदान प्रधान मंत्री फसल बीमायोजना का क्रियान्वयन गिरदावरी की शुद्धता पर निर्भर करता है।*

*राज्य सरकार द्वारा फसल उत्पादन को प्रोत्साहित करने कृषि आदान सहायता हेतु,राजीव गाँधी किसान न्याय योजना,चलाई जा रही है। इसी तरह मुख्यमंत्री बृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना प्रारम्भ की गई है,इस योजना में सरकार की तरफ से किसानों को प्रोत्साहन राशि भी दी जानी है। उक्त दोनों योजनाओं में गिरदावरी के माध्यम से ही किसानों भूस्वामियों को लाभान्वित किया जाना है। इस लिए गिरदावरी की सुद्धता बहुत जरूरी है।*

*इस सरकार के महत्वपूर्ण कार्य के लिए राजस्व विभाग, कृषि विभाग, पंचायत बिभाग के कर्मचारी अधिकारी संयुक्त रूप से सरकार की गाइड लाइन के अनुसार गिरदावरी के कार्य को संपादित करने में लगे है। अंत मे प्रमाणीकरण के लिए पटवारियों को प्रति दिन का गिरदावरी का पंचनामा भी तैयार कर के संलग्न करना है, और गांव में मुनादी के माध्यम से कृषको को पूर्व में जानकारी भी देना है जनता को इस गिरदावरी के फायदों से अवगत कराकर जागरूक करना है।*

Get Loan

Comments