आये दिन होते है हादसे, मोटर साइकिल सवार ज्यादा होते है अधूरी बानी रोड के शिकार।*
*एडीबी के अधिकारी और ठेकेदार पर भी,अधूरा काम छोड़ने पर होनी चाहिये सख्त करवाई।*
*आर डी गुप्ता*
*इंडिया क्राइम न्यूज*
08.09.2020
*कोटा बिलासपुर* – कोटा रतनपुर मार्ग में अमाली के पास आज दो मोटरसायकल आपस में टकरा गई, जिसमें तीन लोगों के घायल होने की खबर है। उसमें से दो की हालत नाजूक बताई जा रही है ।
आज सुबह आठ से नौ बजे की बीच अमाली मोड़ के पास दो मोटरसायकल आपस में टकरा गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार एक मोटरसायकल सवार नवापारा का था तथा दूसरा गोंदईया का रहने वाला है ।
दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद 108 तत्काल घटना स्थल पर पहुंची और लोगो ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर रिफर कर दिया।
पिछले तीन सालों से इस रोड को बनाने की जिम्मेदारी एडीबी को मिली है लेकिन रेलवे स्टेशन के पास से सोनवानी तालाब तक की रोड को एडीबी और उसके ठेकेदार पिछले तीन साल में पूरा नही कर पाए हैं । रेलवे फाटक के आगे से रोड काफी खराब हो गई है जहां आए दिन दुर्घटना हो रही है । रोड के दोनों तरफ काफी बड़े गडढे हो गए है जिसकेे कारण वाहनों को निकलने में काफी दिक्कत होती है । खराब सड़क के कारण आए दिन इस जगह पर दुर्घटनाएं हो रही है । हालत ये हो गई है कि 106 करोड़ में बनने वाली ये सड़क अब चलने लायक भी नहीं बची है ।
लेकिन एडीबी के अधिकारियों और प्रसाशन का ध्यान इस खस्ताहाल हो रही सड़क पर नहीं जा रहा है । यदि सड़क नहीं बननी है तो कम से कम कुछ सुधार ही करवा दिया जाता जिससे ऐसी दुर्घटना से बचा जा सके ।
लोगों का कहना है कि लगातार हो रही इन दुर्घटनाओं में एडीबी के अधिकारियों की लापरवाही ही सामने आ रही है और ऐसी दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदारी भी इन्हीं की है इसलिए एडीबी के अधिकारी ठेकेदारों को इन दुर्घटनाओं का जिम्मेदार मानते हुये इनके ऊपर साशन प्रसाशन को सख्त कार्यवाई करनी चाहिये, साथ ही दुर्घटना जन्य परिस्थिति को उत्पन्न करने, मेन रोड़ में अधूरा काम छोड़ने के कारण होने वाली दुर्घटनाओं का दोषी मानते हुए इन लोगो पर अपराध भी दर्ज होना चाहिए।

Comments