breaking post New

खाँसी, सर्दी, बुखार के लक्षण दिखने पर अवस्य करायें कोरोना जांच--डा. रात्रे*

खाँसी, सर्दी, बुखार के लक्षण दिखने पर अवस्य करायें कोरोना जांच--डा. रात्रे*

कोरबा जिले के पाली ब्लाक, में कोरोना संक्रमितों के बढ़ते संख्या को देखकर, पाली हॉस्पिटल के बीएमओ डॉ. रात्रे ने सभी से आग्रह किया है कि सर्दी, खांसी, बुखार जैसे लक्षण दिखाई देने पर अवश्य कराएं कोरोना जाँच,*

*लापरवाही से बढ़ सकती है कोरोना संक्रमितों की संख्या*

*आर डी गुप्ता*
*इंडिया क्राइम न्यूज*

10/09/2020

*बिलासपुर*---   इस समय कोरोना संक्रमितों की संख्या प्रदेश के सभी जिलों, ब्लाकों  में लगातार बढ़ते ही जा रहा हैं। हालांकि छ ग  में कोरोना से अच्छे होने वालों  की संख्या काफी अच्छी है। लेकिन संक्रमण का खतरा लगातार बना हुआ है।

कोरबा जिले के पाली नगर में भी कोरोना संक्रमितों के बढ़ते मामले को देखते हुए खंडचिकित्साधिकारी डॉ. सी एल रात्रे द्वारा लोगों को अपील के माध्यम से कहा है कि सर्दी, खांसी, बुखार जैसे लक्षण दिखने पर स्वास्थ्य केंद्र में जाकर टेस्ट अवश्य कराए।
क्योंकि ऐसे लक्षणों को अनदेखा करने से समाज के अन्य लोगों के लिए खतरा बढ़ सकता है।और इस प्रकार खुद के अलावा परिवार तथा संपर्क में आने वाले भी संक्रमित हो सकते है। स्थित और बिगड़ सकती है।

डा. रात्रे जी ने कहा कि लोगों को कोरोना वायरस से डरने की जरूरत नही है, सिर्फ टेस्ट कराकर उचित इलाज करायें

अब कोविड 19 की जांच के लिए डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन की भी जरुरत नहीं है।ये टेस्ट अब ऑन डिमांड किए जा रहे हैं।

क्योकि कोरोना का संक्रमण अब बड़े शहरों से छोटे शहरों और वहां से आसपास के कस्बों सहित गांवों में फैल रहा है।क्योंकि अनलॉक 4 से जैसे- जैसे आर्थिक गतिविधियां खुल रही हैं।उससे वायरस को एक शख्स से दूसरे शख्स में पहुंचने पर आसानी हो रही है।इसलिए लापरवाही बिल्कुल ना करें और अनुशासन का पालन करते हुए मास्क पहनें और दो गज की दूरी बनाकर अपना कार्य सम्पादित करें।इसके अरीरिक्त भीड़- भाड़ में शामिल होने से बचे ।इधर-उधर ना थूकें और गरम पानी का उपयोग करें साथ ही व्यायाम और योगा करें।इन नियमों का सख्ती से पालन करने की जरुरत है।तभी हम कोरोना को हरा सकते है। और सुरक्षित रह सकतें है।

Get Loan

Comments