*स्थानीय अग्रहरी धर्मशाला भवन कोटा में काफी गहमा गहमी के बीच सरंक्षक मंडल ने पदाधिकारियों का मनोनयन सर्वसम्मति से कराया।*
*संदीप गुप्ता*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*समाज मे नव निर्वाचित पदाधिकारियों का कार्य काल होगा तीन वर्ष का।*
*बिलासपुर---करगीरोड कोटा अग्रहरी समाज का गढ़ माना जाता है। यँहा के समाज के पदाधिकारियों के द्वारा पूर्व में सामूहिक विवाहों का आयोजन, मां बंजारी की पूजा से पूरे भारत मे मसहूर हो गया। और आज राष्ट्रीय स्तर पर भी समाज मे कोटा की पहचान मजबूती के साथ बनी है।*
*कोटा अग्रहरी समाज मे स्थानीय संगठन की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण हमेशा से बनी रही है। आज करगी रोड कोटा का अग्रहरी धर्मशाला भवन अपने आप मे एक बड़ा एकता का उदाहरण है।*
*कोटा अग्रहरी समाज का चुनाव कल सम्पन्न हुआ स्थानीय अग्रहरी धर्मशाला में समाज के बरिष्ठ, कनिष्ठ समाज के लोगों के बीच नई कार्यकारणी का सर्व सम्मति से मनोनयन संरक्षक मंडल के द्वारा किया गया। जिसमे अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष अजय गुप्ता, सचिव गौरव गुप्ता, महामंत्री शिवकुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, गुप्ता,कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता, संगठन मंत्री केशव गुप्ता, मीडिया प्रभारी सूरज गुप्ता को बनाया गया।*
*नवयुवक अग्रहरी समाज से अंकित गुप्ता को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई,उपाध्यक्ष प्रशांत गुप्ता, सचिव विबेक गुप्ता,कोषाध्यक्ष ओंकार गुप्ता,संगठन मंत्री मानस गुप्ता, मीडिया प्रभारी शुभम गुप्ता, प्रणय गुप्ता, बनाये गए।*
*महिला मंडल से अध्यक्ष पद के लिए किरण गुप्ता, उपाध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता, महामंत्री ममता गुप्ता, कोषाध्यक्ष शांती गुप्ता का मनोनयन किया गया, सचिव रीता गुप्ता, संगठन मंत्री अंजू गुप्ता बनाई गई।*
*साथ ही नए संरक्षक मंडल की भी घोषणा की गई - इसमे श्री बलराम प्रसाद गुप्ता, संतोष गुप्ता उर्फ भक्कू, संतोष गुप्ता, कन्हैया लाल गुप्ता, सोमदत्त गुप्ता ,फूलचंद गुप्ता, को सामिल किया गया।*
*पदाधिकारियों का चयन मनोनयन सर्व सम्मति से होने के बाद सभी ने नए पदाधिकारियों को बधाई दी और पदाधिकारियों ने निष्ठा पूर्वक समाज के बिकाश एवम समाज हित मे सब को साथ लेकर चलने का आश्वासन दिया।*

Comments