ए एफ ओ श्री सवन्नी,फूड इस्पेक्टर अजय मौर्य एवम मंगेश कान्त तथा मनोज तिवारी भी रहे उपस्थित।
इंडिया क्राइम न्यूज़
बिलासपुर-- वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत आज कोटा जनपद कार्यालय के सभागार में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।
जिले के खाद्य नियंत्रक राजेश शर्मा जी, सहायक खाद्य अधिकारी अशोक सवन्नी जी कोटा के फ़ूड इस्पेक्टर अजय मौर्य जी,रतनपुर के फ़ूड इंस्पेक्टर मंगेश कान्त भी उपस्थित रहे और कोटा बिकाश खंड की सभी राशन दूकानों के दुकानदारों को इपोज़ मशीन से वितरण और वन नेशन वन राशन कार्ड इस माह से जिले में भी लागू होने की योजना के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रोग्रामर श्री मनोज तिवारी जी के द्वारा सभी को बताई गई, एवम प्रक्षिक्षण दिया गया।
अब टेबलेट से या फोटो खींच कर राशन देने की ब्यवस्था को पूर्णतया बंद कर दिया गया है सिर्फ बायोमैटिक यानी अंगूठा मैच होने की स्थिति में राशन कार्ड से राशन उपलब्ध कराया जाएगा।
जिला खाद्य अधिकारी श्री राजेश शर्मा ने बताया कि - इस माह से nfsa राशन कार्ड धारी देश की किसी भी राशन दुकान से कंही भी खाद्यान्य सामग्री प्राप्त कर सकते है और cgfsa के कार्ड धारक प्रदेश के अन्दर किसी भी राशन दुकान से खाद्यान्य सामाग्री ले सकते है। इस योजना से हितग्रहियों को बिना किसी परेसानी के सीधा लाभ प्राप्त होगा। अब बाहर कमाने खाने गए मजदूर भाईयों को वंही की दुकानों से राशन उपलब्ध हो जाएगा। 10 वर्ष से नीचे के बच्चे या 60 बर्ष से ऊपर के हितग्राही जिनके कार्ड में और किसी बयस्क का नाम नही है और उनके फिंगर प्रिंट इपोज़ मशीन में नही आ रहे है उनको नामनी नियुक्त करने के बारे में भी बताया।
AFO श्री अशोक सवन्नी ने भी- दुकान संचालकों को वितरण के तरीकों को बताया समझाया दिक्कत होने पर अपने फ़ूड इंस्पेक्टर को जानकारी दे कर समस्या का समाधान करें।
इस प्रशिक्षण अवसर पर सभागार में फ़ूड कंट्रोलर राजेश शर्मा जी, ए एफ ओ अशोक सवन्नी जी, फूड इस्पेक्टर द्वय अजय मौर्य जी,मंगेश कान्त जी, और प्रोग्रामर मनोज तिवारी जी ने सभी राशन दुकानदारों को प्रशिक्षण दिया समझाया। शासन की तरफ से जन हित मे वन नेशन वन राशन कार्ड की ब्यवस्था लागू करना अच्छी पहल है।

Comments