कोरोना काल के बाद चौथे वर्ष.. स्कूल के छात्र- छात्राओं ने दी रंगारंग प्रस्तुती..दर्शकों की रही जबर्दस्त भीड़..।
नगर पंचायत कोटा के द्वारा की गई थी बेहतरीन ब्यवस्था..मुख्य अतिथि रहे भाजपा नेता भूपेंद्र शवन्नी जी।
कोटा नगर की एक ही स्कूल के दो शिक्षक गणतंत्र दिवस में पुरस्कृत होकर कोटा नगर का बढ़ाया मान.
इंडिया क्राइम न्यूज़
कोटा-बिलासपुर-- कोटा में 75 वाँ गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।ध्वजा रोहण के पश्चात मंचीय कार्यक्रम शुरू किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र शवन्नी जी रहे,विशिष्ट अतिथि डा ललित मखीजा जी, रामलाल साहू जी,मोहित जैसवाल जी,बैंकट अग्रवाल जी, अजय अग्रवाल जी सहित कई गणमान्य नागरिक और नेतागण उपस्थित रहे।
अनुबिभागिय अधिकारी राजस्व श्री पियूष तिवारी जी,तहसीलदार श्री प्रांजल मिश्रा जी,नायाब तहसीलदार मैडम,नगर पंचायत सीएमओ सहित पार्षदगण भी मंच में उपस्थित रहे। सभी मंचस्थ अतिथियों का पुष्पाहार से और प्रतिकचिन्ह देकर सम्मान किया गया।
मुख्य अतिथि श्री शवन्नी जी ने गणतंत्र दिवस पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की जनहितैसी योजनाओं के बारे में, और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बिस्तर से बताया। अयोध्या में 22 जनवरी को श्री रामचन्द्र भगवान जी की प्राणप्रतिष्ठा, भब्य मंदिर के प्रसंग को साझा किया।
वही डॉक्टर ललित मखीजा जी सम्भाग प्रभारी अयोध्या सेवा समिति ने अयोध्या में रामराज्य की परिकल्पना को रामायण से और मोदी जी की योजनाओं से जोड़ कर बेहतरीन उदाहरण देकर अपने बक़तब्य मे बताया।
कई स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मंच में प्रस्तुती दी शारदा ज्ञान मंदिर, के बच्चों ने प्रस्तुति दी, शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक बिद्यालय ने राम राज्य की रामायण की सर्वोत्तम मनमोहक झांकी प्रस्तुत की। भारतीय बिद्या पीठ, लिटिल फ्लावर, लक्ष्य स्मार्ट पब्लिक स्कूल,सरस्वती ज्ञान मंदिर, ग्लोबल पब्लिक स्कूल सहित कई स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने दिल को छूलेने वाली प्रस्तुती दी। विजेता बच्चों को पुरस्कार प्रदान किया गया।

बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड के एक ही स्कूल में कार्यरत शिक्षक राजकुमार कोरी व श्रीमती सुनीता कुर्रे अलग-अलग स्तर में आज सम्मानित हुए,राजकुमार कोरी इसके पूर्व भी जिला स्तर उत्कृष्ट शिक्षक व मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण से सम्मानित हो चुके है,आज गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नगर पंचायत कोटा द्वारा उन्हें कोटा नगर में शिक्षा के क्षेत्र में विशेष कार्य करने हेतु पुरस्कृत किया गया,श्रीमती सुनीता कुर्रे को जिला मुख्यालय बिलासपुर पुलिस ग्राउंड में शिक्षा के क्षेत्र में एक नवाचार शिक्षिका के रूप विशेष कार्य हेतु पुरस्कृत किया गया,ए दोनों शिक्षक कोटा नगर के शासकीय प्राथमिक शाला गंज कोटा संकुल कन्या कोटा में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं,दोनों शिक्षकों को पुरस्कृत होने पर कोटा विकासखंड विकासखंड शिक्षा अधिकारी विजय टांडे सहायक,संकुल प्राचार्य श्रीमती आशा दत्ता, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती संध्या जायसवाल,श्रीमती किंडो रोज, श्री नवनीत तंबोली बीआरसीसी श्री प्रमोद शुक्ला जी ने बधाई व शुभकामना प्रेषित की।
Comments