*कोरी डैम मेन रोड में तेंदुएं ने शिकार कर फिर फैलाई दहशत, वन विभाग के कर्मचारी लाचार।*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*बिलासपुर--- करगी रोड कोटा के कोरी डेम के पास एक बैल का शिकार तेंदुआ या बाघ के द्वारा फिर कर दिया गया सायद यह इस क्षेत्र में तीसरा शिकार है, पहले बकरी का शिकार, फिर एक गाय, और अब एक बयस्क बैल का शिकार, खतरे को नजर अंदाज नही किया जा सकता क्योंकि भले ही बाघ या तेंदुआ वन विभाग के कर्मचारियों को न दिखा हो परन्तु बाघ के बच्चे का मृत अवस्था मे जंगल मे मिलना, पंजो के निशान मिलना, इस बात को साबित करता है कि जंगल से निकल कर बाघ या तेंदुआ रहवासी इलाको में आना जाना कर रहा है।*
*वन विभाग ने राजू हाथी को बुला कर इसमे वन कर्मचारी बैठ कर बाघ या तेंदुआ की सर्चिंग जंगल के अंदर कुछ दुर्गम इलाको में करेंगे, परंतु अभी तक कोई कारगर कदम नही उठाया गया है बल्कि इसी बीच फिर तेंदुआ ने शिकार कर वन विभाग को चुनौती दे दी..जनाब हम है जंगल के राजा...तुम हमे देख पाओ या न पाओ.. पर हम तुम्हे देख रहे है। यह समय लापरवाही का नही है सावधान रहने का है सुरक्षित रहने का है।*
*मिली जानकारी के अनुसार कोटा बेलगहना रोड में डेम के नजदीक रोड में बने फौजी ढाबा के पास ही एक बैल का शिकार होने के बारे में ग्रामीणों ने बताया और बैल का एक तरफ का मुंह का हिस्सा नही है शिकार के बाद बाघ या तेंदुआ ने अपने शिकार को खाया नही इस लिए जानकार बताते है कि तेंदुआ कँही दूर से शिकार पर नजर रखे होगा या फिर शिकार को खाने जरूर आएगा। इस लिए खतरा बराबर बना हुआ है। वन विभाग द्वारा जारी गाइड लाईन का पालन करते हुए रात में अकेले उधर न जाये।*

Comments