breaking post New

*कोटा नगर में चोरों को पुलिस का खौफ नही, मुख्य मार्ग से घर के सामने खड़ी मोटरसाइकल की हो गई चोरी,पूर्व में भी हुई कई चोरियां।*

*कोटा नगर में चोरों को पुलिस का खौफ नही, मुख्य मार्ग से घर के सामने खड़ी मोटरसाइकल की हो गई चोरी,पूर्व में भी हुई कई चोरियां।*

*चोर, जुवाडियो, राह चलते धमकी देने वालों के हौसले बुलंद,*

*इंडिया क्राइम न्यूज़*

*बिलासपुर-- करगी रोड कोटा में बीती रात  चोरों ने मेन रोड में चांडी माता चौक के पास घर के सामने खड़ी मोटर साइकिल को चोरों ने चुरा लिया, जबकि मेन रोड में पुलिसकर्मियों की पेट्रोलिंग  का दावा भी कोटा थाना कर रहा है। इस से यह साफ दिख रहा है कि चोर अराजक तत्वों का पुलिस को कितना डर है। पुलिस से डरती है तो सीधी साधी जनता जो चोरी होने या अपने माल का नुकसान होने के बाद भी थाने सिकायत करने जाने में डरती है , और कोई गया भी तो उसके ढेर सारे कानून कायदे बाता कर चलता कर दिया जाता है।*

*आज मोटर साइकल चोरी मामले में  इंडिया क्राइम न्यूज़ ने कोटा थाना प्रभारी श्री दिनेश चंद्रा से बात किया जिसमे उन्होंने बताया कि सिकायत कर्ता के साथ हमारा पुलिस स्टाफ  कोटा मेन रोड के सीसीटीवी फुटेज देख रहा है उधर से लौटने के बाद चोरी के मामले में अपराध दर्ज करेंगे।*

*खैर मामाला चाहे चोरी का हो या राह चलते राहगीरों के साथ बदतमीजी का हो इस समय ऐसी बारदात कोटा में बढ़ रही है। पुलिस का डर चोरों बदमाशों को होना चाहिए न कि आम जनता को, तभी  पुलिस के उच्च अधिकारियों के मंशा के अनुरूप पुलसिंग ब्यवस्था होगी।*

Get Loan

Comments