breaking post New

*कोटा में पुलिस एलर्ट,जयस्तंभ चौक में मास्क लगाने के लिये जनता को दी समझाइस,*

*कोटा में पुलिस एलर्ट,जयस्तंभ चौक में मास्क लगाने के लिये जनता को दी समझाइस,*
*कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुये, ब्यापरिक संगठनों के बाद, कोटा पुलिस ने संभाला मोर्चा, नाका जयस्तम्भ चौक में पुलिस के जवान आने जाने वाले सभी बाहन चालकों को, जनता को,और पैदल चलने वालों को मास्क लगाकर चलने की समझाइश दी।*

*आर डी गुप्ता*
*इंडिया क्राइम न्यूज*

11/09/ 2020 

*कोटा बिलासपुर* --  कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आज फिर से पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप की आवस्यकता महसूस हो रही ही थोड़ा कड़ाई जरूरी हो गई है, पुलिस का आज का हस्तक्षेप, लोगो के मन मे फिर जीवन को जोखिम में ना डालेने की याद दिलायेगा, परंतु ऐसे प्रयास की रोज जरूत है। कोटा पुलिस ने जयस्तम्भ नाक 
चौक में आज कोरोना के प्रति फिर से जागरूकता दिखाई।

अगर लोग बेपरवाह हो रहे है, कोरोना को मजाक समझ रहे है तो, यह बहुत बड़ी भूल है, एक लापरवाह ब्यक्ति दस की जान को खतरे में डाल सकता है। इस लिए अपनी हिफाजत सब करें, नियमो का पालन करे तो ही इसे रोक जा सकता है,

क्योकि प्रशासन हमे जागरूक तो कर सकता है बता सकता है कि सावधान हो जाये पर पालन करने वाले कितना पालन करते है सफलता इस बात पर निर्भर करती है।

पूरे छ ग में और सभी जिलों में साथ ही बिलासपुर में और कोटा ब्लाक सहित सहरी इलाको में तेजी से संक्रमण फैल रहा है।कोटा में प्रतिदिन पॉजिटिव केस मिल रहे है आज फिर दस पॉजिटिव केश  मिलने की खबर है, लापरवाही सभी के लिए मुसीबत बन सकती है।

कोटा पुलिस की सराहनीय पहल में बिगत दिनों  एस डी ओ पी पुलिस चावला मेडम ने अपने पुलिस स्टाफ के साथ लोगों को सावधान रहने और मास्क लगा कर चलने की समझाइस दी और बिना मास्क लगाये चलने वालों को मास्क का बितरण भी किया। 

कोटा में दस दिन का जनता लॉक डाउन प्रदेश के उन सभी स्थानों के लिए प्रेरणा का काम करेगा जंहा कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। प्रशासन को यदि बन्द करने की आवस्यकता महसूस नही हो रही तो गम्भीर स्थितियों को देखते हुए इसी तरह जानता ब्यापारी, जनप्रतिनिधि, प्रशासन के साथ मिल कर स्वेक्षा से लॉक डाउन करें और कोरोना की बढ़ती हुई चेन को तोड़े सायद यही उपाय कारगर हो सकता है।
Get Loan

Comments