breaking post New

*बिलासपुर कलेक्टर ने जारी किया आदेश 22 से 28 सितम्बर तक बिलासपुर पूरी तरह रहेगा बन्द।*

*बिलासपुर कलेक्टर ने जारी किया आदेश 22 से 28 सितम्बर तक बिलासपुर पूरी तरह रहेगा बन्द।*
*जरूरी सामानों की दुकाने भी खुलेगी बन्द होंगी तय समय से, इस बार मीडिया पर भी घर से ही काम करने की सलाह,*

*आर डी गुप्ता*
*इंडिया क्राइम न्यूज*

*बिलासपुर*-- बिलासपुर जिला प्रसाशन के मुखिया डॉ सारांश मित्तर जी ने कोविड 19 की बढ़ती गम्भीर परिस्थिति को देखते हुये 22 सितम्बर से 28 सितम्बर तक एक हफ्ते का सम्पूर्ण लॉक डाउन बिलासपुर में करने का आदेश जारी कर दिया है।

राजधानी रायपुर भी 21 सितम्बर की रात 9 बजे से 28 सितम्बर तक सम्पूर्ण रूप से कलेक्टर महोदय के आदेशानुसार बन्द रहेगी।

अति आवस्यकता वाली चीजों मेडिकल,डेयरी, किराना, गैस, सभी के लिये समय तय किया गया है। गैस ऑन लाइन बुकिंग करके मगाने तथा होम डिलवरी की जाएगी। सभी आदेश में दिए गये नियमो का कड़ाई से पालन करवानें की ब्यवस्था की जाएगी।

बिलासपुर में इसके पहले कलेक्टर महोदय ने ब्यापारियों से भी विस्तार से चर्चा की,
कोविड 19 की खतरनाक बिस्फोटक स्थिति को देखते हुये सभी को नियमों का कड़ाई के साथ पालन करना अनिवार्य है। सभी अपने अपने घरों में ही रहे सामाजिक दूरी सहित सभी नियमो का पालन करें । मीडिया के लिए भी इस लॉक डाउन में गाइडलाइन जारी की गई है।
Get Loan

Comments