breaking post New

कोटा कोल डिपो की लापरवाही ने ले ली एक ट्रक ड्राइवर की जान।

कोटा लारीपारा इस्थित कोल डिपो में हुआ एक हादसा...जिसमे गई एक ट्रक ड्राइव की जान।
 
इंडिया क्राइम न्यूज
 
कोटा/लारीपारा-- कोटा लारीपारा इस्थित कोल डिपो में 02/03/23 को एक ट्रक ड्राइवर की डंपयार्ड में कोल डंप करते समय ट्रक में करेंट फैल जाने से हुई मौत।
 
दरअसल कोटा के कोल डिपो में 02/03/23 को एक ट्रक ड्राइवर हमेशा की तरह डंपयार्ड में कोल डंप करने ट्रक को डंपयार्ड में ले गया पर वहा डंपयार्ड से हाईएक्सटेंशन वायर गई है जिसको ड्राइवर ने नजरंदाज किया और उस हाईएक्सटेंशन वायर के नीचे खाली स्थान होने के चलते ट्रक को पार्क कर दिया फिर ट्रक में प्रेशर बनाते साथ कोल से भरे डाले को हाइड्रोलिक तकनीक के जरिए उसने डाले को उठाया , जिससे की ट्रक का डाला उस हाई एक्सटेंशन वायर को छू गया जिससे ट्रक में करंट पूरी तरह फैल गया और ट्रक में भिसड़ आग लग गई साथ ही जानकारी मिल रही है की ट्रक में फैले करेंट के चलते ड्राइवर की ट्रक में ही मौत हो गई ।

 
ट्रक में लगी आग की लपटों को आस पास मौजूदा कोल डिपो के कर्मचारियों ने देखा और तत्काल इसकी सूचना उन्होंने अपने प्रबंधक को दिया और प्रबंधक ने बिना देर करे, इसकी सूचना पुलिस को दी ।
 
एक नजर से बोला जा सकता है की कोल डिपो की लापरवाही के चलते गई है ट्रक ड्राइवर की जान । 
 
-- बिना ट्रक का डाला उठाया ट्रक से नही किया जा सकता कोल से भरे ट्रक को खाली , अगर वहा कोई मौजूदा गाइड होता जो बताता की वहा से हाई एक्सटेंशन वायर गई है तो नही होता यह हादसा। 
 
-- जबकि प्रबंधकों को पता है की यहां से हाईएक्सटेंशन वायर गई है और ट्रक को हाइड्रोलिक तकनीक से ही खाली किया जा सकता है तो उस जगह पे डंपयार्ड होना ही नही चाहिए था।
 
परंतु सोचने का विषय यह है की ट्रक में करेंट फैला कैसे।
 
-- जैसा की ट्रक के चारो पहिए रबड़ के होते है जिससे की करेंट को अर्थिंग नही मिल सकता और करेंट को अर्थिंग नही मिलने से करेंट का ट्रक में कोई प्रभाव नहीं हो सकता है पर एक नजर से सोचा जा सकता है की करेंट को अर्थिंग ट्रक में भरे कोल को खाली करते समय जमीन में कोल के छूते ही प्राप्त हुई है जिससे की करेंट को अर्थिंग मिल गया और ट्रक में भरे कोयले में आग लग गई और करेंट के चलते ड्राइवर की मौत हो गई या हेवी करेंट के चलते टायर के होने का कोई प्रभाव नहीं हुआ और ट्रक में करंट फैल गया। जिससे की ट्रक में भरे गर्म कोयले में आग लग गई और ड्राइवर की करेंट के चलते मौत हो गई।
 
हालाकि घटना को ऊपरी नजर से देखने से ये समझा जा सकता है की ड्राइवर की मौत ट्रक में फैले करेंट और कोल प्रबंधकों की लापरवाही से हुई है ।
Get Loan

Comments