कोटा-- करगीरोड कोटा में स्वर्गीय अनिरुद्ध दुबेदी जी का परिवार कोरोना काल मे पिछले वर्ष बहुत बुरे दौर से गुजर चुका है, वह दर्द भुलाया नही जा सकता है, न ही उसकी छति पूर्ती हो सकती है,परंतु ईश्वर की नियत के आगे सभी को नतमस्तक होना पड़ता है।
इस परिवार के द्वारा 31 मार्च 2022 से कोटा में वार्षिक श्राद्ध के अवसर पर भारतीय बिद्यापीठ स्कूल के प्रांगण में श्री मद भागवत कथा का अमृतमयी प्रवचन आयोजन योग्य पंडितों के द्वारा उनके श्री मुख से कराया जा रहा है। इस अमृत मई मोक्षदायिनी कथा का श्रवण करने से कराने से परिवार का कल्याण होता है और मोक्ष की प्राप्ती होती है।
आज कथा के तीसरे दिन कथा श्रवण करने वालों की भीड़ बढ़ रही है, जगत के आधार भगवान श्री कृष्ण जी एवम राधा रानी की कृपा सब पर बनी रहे सभी का कल्याण हो इसी आसय के साथ लोग बड़े श्रद्धा भाव से कथा श्रवण करने पहुँच रहे है।

Comments