breaking post New

कोटा सागौन लकड़ी कांड..भारी मात्रा में वन विभाग ने किया सागौन जप्त..कार्यवाई में नही बख्से जायँगे तस्कर..एसडीओ शुक्ला।

कोटा सागौन लकड़ी कांड..भारी मात्रा में वन विभाग ने किया सागौन जप्त..कार्यवाई में नही बख्से जायँगे तस्कर..एसडीओ शुक्ला।

इंडिया क्राइम न्यूज़


बिलासपुर-- दिनांक 13.05.2023 को कोटा के  फिरंगीपारा मोहल्ले में श्री दिनेश पांडेय के कोटा स्थित मकान में मुखबिर की सूचना के आधार पर डीएफओ श्री कुमार निशांत एवम श्री निश्चल शुक्ला एसडीओ कोटा के कुशल निर्देशन में कोटा रेंज के स्टाफ द्वारा छापेमार कार्यवाही की गई । छापेमार कार्यवाही में अपराधी मौके से फरार हो गया तथा घर के बाउंड्री के अंदर भारी मात्रा में चिरान रखा हुआ पाया गया तथा घर के अंदर अधूरे निर्मित फर्नीचर पाए गए जिन्हें जप्त कर वन अपराध दर्ज कर लिया गया है, तथा अपराधी की तलाश की जा रही है।



कार्यवाई के दौरान वन विभाग की टीम ने मकान मालिक से फोन पर बात करने की कोसिस की पर उनका फोन नही उठा,वही उसी मकान पर रह रहे  एक जिम्मेदार नागरिक से भी टीम ने फोन पर बात की पर उन्होंने ने भी ड्यूटी में होने की बात कही,आने में असमर्थता जताई, फारेस्ट अफसरों ने सागौन की अवैध लकड़ी,गोला,स्लीपट, चिरान,पल्ले  अधूरे निर्मित फर्नीचर बरामद किए जब्ती बनाई और पिकअप में भर कर लेगाए।

पर वन विभाग की विवेचना चल रही है।

एसडीओ श्री निश्चल सुक्ला ने-- इंडिया क्राइम न्यूज़ से बात चीत में बताया कि कार्यवाई की गई है अपराध दर्ज हो गया है, जल्द ही आगे की करवाई होगी तस्कर गिरफ्तार किए जाएंगे, जाँच में किसी किसम की कोताही नही बरती जाएगी।

पर जब तक यह पता नही चलता कि इतनी भारी मात्रा में सागौन,सरई की लकड़ी नगर के अंदर एक सुरक्षित मकान में आई कैसे..मकान में रहने वाले सरीफ जिमेदार आदमी ने वन बिभाग को क्यों नही दी जानकारी क्या सारा खेल जान बूझकर किया जा रहा था। इसका जबाब मकान मालिक या उस मकान में रहनेवाले, लोग ही दे सकते है।क्योकि लोगों की माने तो यँहा लकड़ी का काम काफी लम्बे समय से चल रहा था।

वन विभाग की जाँच कार्यवाई चल रही है क्या रिजल्ट आता है सामने, यह तो बाद में ही पता चलेगा। छापामार टीम में डिप्टी रेंजर द्वय श्री महेश चंद पांडे जी, डिप्टी रेंजर श्री लक्ष्मी नारायण चंद्राकर जी, फारेस्ट गार्ड श्री लक्ष्मी नारायण साहू जी और वन पाल कृष कुमार यादव जी मौजूद रहे ।


आगे क्रमशः....
Get Loan

Comments