पत्नी ने गर्लफ्रेंड के फ्लैट में पकड़ा अपने स्पेसल डीजी पती को,गुस्से में कर दी पिटाई --डी जी हुये सस्पेंड।*
28/09/2020
बिलासपुर--- एमपी के स्पेशल डीजी पुरुषोत्तम शर्मा का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो उनकी पत्नी ने उनके गर्लफ्रेंड के फ्लैट पर बनाया है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद आईपीएस पुरुषोत्तम शर्मा भड़क गए थे और पत्नी के साथ घर पर मारपीट की है। वीडियो सामने आने के बाद उन्होंने सफाई दी है कि मैं जहां भी जाता था, वह मेरी पीछा करती थी। पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद शिवराज सरकार ने स्पेशल डीजी पुरुषोत्तम शर्मा को पद से हटा दिया है और उन्हें गृह विभाग से अटैच कर दिया है।इसी वीडियो के सामने आने के बाद पुरुषोत्तम शर्मा ने घर में पत्नी की बेरहमी से पिटाई की थी।
वीडियो को आधार बनाकर पुरुषोत्तम शर्मा के आईआरएस बेटे सीएम और गृह मंत्री से शिकायत की थी। वहीं, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का भी इस पूरे मसले पर बयान आया है। उन्होंने कहा है कि मुझे कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। मैंने मीडिया में खबरें देखी हैं। मेरे पास लिखित शिकायत आएगी, तो कार्रवाई होगी।
वहीं, कार्रवाई होने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कानून को हाथ में लेने वाले लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा।
आगे पूरे मामले की सच्चाई जाँच में उजागर होगी।

Comments