बिलासपुर कोटा मुख्य मार्ग में अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से बाइक सवार 35 वर्षीय युवक की मौत…. दूसरा गंभीर रूप से हुआ घायल।
इंडिया क्राइम न्यूज़
करगीरोड कोटा – कोटा से कुछ दूरी पर हुआ भीषण सड़क हादसा। परिवार की हुई होली बदरंग। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम अमने मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने के कारण लगभग 35 वर्षीय एक युवक की मौत हो गयी है तो वही दूसरा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर सिम्स हॉस्पिटल रिफर कर दिया गया। प्राप्त खबर के अनुसार मृतक विजय ठाकुर पिता बिरन ठाकुर निवासी फिरंगी पारा कोटा का है जो अपने साथी जोगेस्वर निषाद के साथ मोटरसाइकिल से ग्राम गनियारी से कोटा की ओर वापस आ रहे थे। जब वह लोग ग्राम अमने मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि उसी समय अज्ञात वाहन के चालक द्वारा वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चला कर ठोकर मार दी गई, ठोकर से विजय ठाकुर की मृत्यु हो गई और साथ बैठे जागेश्वर को गंभीर चोट लगने से इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा में भर्ती कराया गया।
जागेश्वर को प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स बिलासपुर रिफर कर दिया गया है।सूचना पर कोटा पुलिस पहुँचकर जाँच में लग गई और अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही में लग गई है। होली की हुड़दंग होली के रंगों को बदरंग कर रही है।

Comments