breaking post New

कांग्रेस के जिला महामंत्री संजू त्रिपाठी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या.सकरी बाईपास में बदमाशों ने दिया हत्या को अंजाम.जमीन विवाद का मामला

इंडिया क्राइम न्यूज़
 
बिलासपुर-- बिग ब्रेकिंग..मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर के सकरी बाईपास से गोलीकांड का एक बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सकरी थाने से चंद मीटर की दूरी पर सकरी बाईपास चौक के पास कांग्रेस के जिला महामंत्री और कुदुदंड निवासी संजीव त्रिपाठी की गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता सकरी बाईपास में किसी जमीन को देखने गए हुए थे वहां से वापस लौटते समय बाईपास में ही कुछ अज्ञात बदमाशों ने उनकी कार को रुकने का इशारा किया और ताबड़तोड़ 4 से 5 राउंड फायरिंग की जिससे कांग्रेस नेता की मौके पर ही मौत हो गई।
 
जनता की माने तो इस समय बिलासपुर में कानून व्यवस्था की स्थिति इतनी दयनीय हो गई है कि बदमाशों में पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है इसी के चलते दिनदहाड़े चाकू बाजी और मारपीट की घटनाएं आम हो गई है। इन घटनाओं से अलग हटकर आज गोलीकांड को भी बदमाशों ने अंजाम दे दिया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता संजीव त्रिपाठी का अपने भाई कपिल त्रिपाठी से जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था, जिसमें जानलेवा हमला के प्रयास में संजू त्रिपाठी को जेल भी जाना पड़ा था।
 
 वर्तमान घटना को इसी घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। बहरहाल पुलिस का पूरा अमला आईजी, एसपी ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समेत अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रहे हैं, मामले की पूरी सत्यता तो पुलिस जाँच में ही सामने आएगी।
Get Loan

Comments