इंडिया क्राइम न्यूज़
मुंगेली- जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक व नगर भाजपा अध्यक्ष राणाप्रताप सिंह ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष हेमेन्द्र गोस्वामी द्वारा फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर पार्षद व नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ कर फर्जी कृत्य किया गया है और एक पिछड़े वर्ग के व्यक्ति का हक पार्षद व अध्यक्ष बनने से छीना है। इस संदर्भ में एक माह पूर्व मुंगेली कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर हेमेन्द्र गोस्वामी को पद से बर्खास्त करने की मांग की थी एवं कार्यवाही हेतु 30 दिन का समय दिया गया था। कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई थी।


परन्तु प्रशासन द्वारा इस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है। इस पर जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक,गिरीश शुक्ला व नगर भाजपा अध्यक्ष राणाप्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर के नाम फिर ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की है।
कार्यवाही नहीं होने पर 28 दिसंबर को कलेक्ट्रेट व नगर पालिका कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक,प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य गिरीश शुक्ला,नगर भाजपा अध्यक्ष राणाप्रताप सिंह ठाकुर,महामंत्री मुकेश रोहरा,कोषाध्यक्ष
जयप्रकाश मिश्रा,युवामोर्चा जिला महामंत्री अमितेष आर्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
Comments